22 आवेदन पत्र निराश्रित पेंशन के लिये दिया गया था लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-पालम, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकुलराम कश्यप जो गाँव के सरपंच हैं, वे बता रहे हैं, 22 लोगो को निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है उनका आवेदन पत्र भरकर उन्होंने जमा किया है, जिसमे पक्के बाई पति रंजित, सैली बाई पति मनीराम के अलावा कई लोगो के नाम शामिल हैं| सभी का BPL कार्ड में नाम है| लेकिन अभी उन 22 लोगो को पेंशन नहीं मिल रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पेंशन दिलाने में मदद करें : संपर्क@7647007595. कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366. (184668)

Posted on: May 12, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA SUKULRAM KASHYAP

तुझे मै क्या चढ़ाऊँ भगवान...भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार ढाली एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तुझे मै क्या चढ़ाऊँ भगवान अगर मै जल चढ़ाता हूँ-
तो ओ मछली का जूंठा है-
अगर मै दूध चढ़ाता हूँ-
तो ओ बछड़े का जूंठा है-
अगर मै फूल चढ़ाता हूँ-
तो ओ भवरे का जूंठा है तुझे मै क्या चढाऊँ भगवान...(AR)

Posted on: May 12, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP SANTOSH KUMAR DHALI SATNA

सलामत रहे दोस्ताना हमारा...हिन्दी गीत

दसेपुर, जिला-भदोही, उत्तर प्रदेश से पुष्पराज मौर्य एक हिन्दी गीत सुना रहे हैं:
बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा-
सलामत रहे दोस्ताना हमारा-
वो ख्वाबो के दिन वो किताबों के दिन-
सवालों की राते जवाबो के दिन-
कई साल हमने गुजारे यहाँ-
यहीं साथ खेले हुये हम जवां-
बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा...

Posted on: May 11, 2021. Tags: HINDI SONG PUSHPRAJ MAURY UP

विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे.

ग्राम-गुड़रीपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन बता रही हैं, विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहीं है|कई दिनों से विधवा पेंशन के बारे में सरपंच सचिव को बोल रहे है, कि पेंशन दिलाई जाये, काग़ज भी सभी दे दिए परन्तु ध्यान ही नहीं देते, आप सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9301957990. GT

Posted on: May 11, 2021. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RAJONTIN WIDOW PENSION

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से उन्हें गांव छोड़कर आना पड़ा, कृपया मदद करें...

ग्राम-कन्हारपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पोड़ीयाम बता रहे हैं, बता रहे हैं 2016 में नक्सलियों ने उनके छोटे भाई को CID को सपोट करते हैं बोल के मार दिए फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर नारायणपुर में रह रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9406055668. GT

Posted on: May 11, 2021. Tags: CG DISPLACED KILLED MANOJ PODIYAMI MAOIST NARAYANPUR VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »