जय भवानी जय भवानी जय भवानी...गीत

ग्राम-बिहारपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुन्दलाल जयसवाल एक गीत सुना रहे है:
जय भवानी, जय भवानी, जय भवानी-
हर-हर महादेव हर-हर महादेव-
पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को-
राम जी की सेना चली-
श्री राम जी की सेना चली-
पापियाना अन्नाचार में घोर अंधकार में-
एक नई ज्योति जली, एक नई ज्योति जली...

Posted on: Jul 18, 2018. Tags: HINDI HINDI SONG MUKUNDLAL JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

मौत एक सच्चाई है उसमे कोई एब नही...कविता

ग्राम-पेंडारी, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर सरगुजा (छत्तीसगढ़) से सुनीता कुसवाहा जीवन की कुछ बातो को कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर रही हैं :
मौत एक सच्चाई है उसमे कोई एब नही-
क्या लेकर जाओगे यारो कफन में कोई जेब नही-
आभाव में ही प्रतीक्षा की पहचान होती है-
पंखो सें कुछ नही होता, जिसे तूफानो में उड़ ना आए उसी मे जान होती है-
फूल कभी दो बार नही खिलता, जन्म कभी दो बार नही मिलता-
मिलने को तो कई हजारो लोग मिलते...

Posted on: Jul 18, 2018. Tags: HINDI POEM SONG SUNITA KUSWAHA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH HINDI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है, कोई सुनते नहीं...

ग्राम पंचायत-सोंनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार जयसवाल (उपसरपंच) बता रहे हैं कि उनके गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है अभी प्रायमरी स्कूल से पानी पीते है उसमे भी बहुत कम पानी निकलता है उसके लिए उन्होंने P.H.E.विभाग में आवेदन दिया था तो बोलते है की दूसरा हैण्डपम्प लगेगा | लेकिन आज तक कोई दूसरा हैण्डपम्प नहीं लगाया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर दूसरा हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.@8120171919, शिवकुमार जयसवाल@9617884932.

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI SHIVKUMAR JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

एक पल की जिंदगानी, एक रोज सबको जाना...गीत-

ग्राम-बरेतीकला, ब्लाक, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
एक पल की जिन्दगानी एक रोज सबको जाना-
वर्षो की तू क्यों सोचे पल नही ठिकाना-
मल-मल के तूने अपने तन को जो है निखारा-
इत्रों कि खुशबुओं से महके शरीर सारा-
तन-मन से तूने अपने तन को है जो निखारा-
काया जो सांथ होगी ये बात न भुलाना, वर्षो की तू क्यों सोचे पल नही ठिकाना...

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA HINDI HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »