हमारे यहां जंगल में हर तरह के जानवर है, भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है...(माड़िया में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे है इनके यहाँ अभी भी बहुत भारी जंगल है जंगल में हर तरह के जानवर रहते है जिसमे से ज्यादा भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है कई कई लोग भालू के हमले से मर चुके है लोग अकेले जंगल में जाने से डरते है यदि जंगल में जाते है तो लोग इकट्ठा होकर जाते है तभी कुछ ला पाते है किसी पर यदि हमला हो जाता है तो सरकार को जानकारी मिलने पर मुआवजा दे देता है इसलिए हमारे यहाँ जंगल अभी बचा हुआ है|(168495).CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST GONDI MADIA
Bhamragad(Gadchiroli) Bultoo(Bluetooth) Radio in Madia: 5th June 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और रजोंतीन मंडावी | इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बता रहें है उनके बारे में बताते हुये जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर भी डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BULTOO GONDI KANHAIYALAL KEWAT MADIA MANDAVI RADIO RAJONTIN
रेला रेला रेला रेरेला रेला...माडिया भाषा में विवाह गीत
नगर,पंचायत-भामरागड,जिला-गड चिरोली (महाराष्ट्र) से तारा बाई माडिया भाषा में शादी गीत सुना रही है:
रेला,रेला,रेला रेरेला रेला-
पाना पान्डिंग खुमू,खुमू रोई ऐ दादा-
अदे जानुनं ओमु,ओमु रोई ऐ दादा-
डोडक,डोडक ओमु,ओमु रोई ऐ दादा-
रेला,रेला,रेला रेरेला रेला...
.CS
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG TARA BAI
हमारे यहाँ महिला-पुरुष दोनों हल चलाते है, महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए ऐसा नियम नहीं है...
बाबूराम सेडमेके वार्ड नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से कविता मडावी मोहन यादव को गोंडी भाषा में बता रही है वे एक आदिवासी समाज की महिला है यहां परिवार के लोग सभी मिल-जुलकर खेती-बाड़ी का काम करते हैं जिनके परिवार में कम लोग होते है महिला-पुरुष दोनों हल चला सकते है यहां इसके लिए कोई रोक-टोक नहीं है और जगह पर सुनने को मिलता है की महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए पर यहां ऐसा नहीं है यहाँ सभी कोई कर सकते है(169132).CS
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI KVITA MDAVI MADIA
पढाई करने से लोगो को हर तरह की नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है...
ग्राम पंचायत-आर्यवाडा, तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे हैं कि हमारे गाँव के सभी लड़के-लड़कियां पढाई करते है पढाई करने से लोंगो को हर तरह का नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है |जो कोई नही पढ़ा लिखा है उन्हें अपने जीवन यापन करने में बहुत परेशानी होती है इसलिए हम सभी को कह रहे है कि सभी कोई मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़े CS
