Impact: लॉकडाउन के वजह से चांपा में फंसी हुई थी सीजीनेट के मदद से अपने घर पहुँच गयी...
रुकमनी सेन जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन 24 मार्च 2020 से लॉकडाउन के वजह से जिला-जांजगीर चांपा, में ही फंसी हुई थी, रुकमनी आँख से विकलांग भी हैं जिसके वजह से उन्हें लॉकडाउन में बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने अपनी बात सीजीनेट में रखा, सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको उनके घर तक सही सलामत पहुचाया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है : संपर्क नम्बर@:9174198733. (168584)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA IMPACT RAIPUR CG RUKMANI SEN SONG VICTIMS REGISTER
रोगी को जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करता हूँ जब उनकी तकलीफ दूर होती है अच्छा लगता है...
ग्राम पंचायत -हुक्काम जोड़राज तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से हसेंन दुगाराम मंडेगा बता रहे है:कि 2012 से आरोग्य विभाग में ड्राइवर का काम करता हूँ| मेरा सैलरी 3500 रूपए है जब हमे कही कोई इमर्जन्सी केस का खबर होता हैतो हम उन्हें जल्द से जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करते है जब इनकी तकलीफ दूर होता है तो हमें बहुत अच्छा लगता है हमारे घर के लोग भी हमारे इस काम से बहुत खुश है|हम चाहते है कि सभी ऐसे ही एक-दुसरे का मदद करते रहें तो बहुत ख़ुशी होगी और सबका मदद होगा |
Posted on: May 29, 2020. Tags: HASEN DUGGARAM MADENGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
अरीरी लोयो रिरीलो,रिलोय रीलो- बोन पिलो मन्ता रिन्गो रीलो...माड़िया विवाह गीत
नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से ऐका चुक्कू हुसेंडी एक माड़िया शादी गीत सुना रहा है:
अरीरी लोयो रिरीलो,रिलोय रीलो-
बोन पिलो मन्ता रिन्गो रीलो-
मावा जोड़ी इलामी मन्ता-
बाता मुन्डा उरिस्तिने अले मुंडे उरुस्तान एलोले-
अले मुंडे उरुस्तान एलोले-
माटो कोवाड विडीता पिलारी गोठ पिलारी एलोले-
हुसेन दगा वाताडी एलोले.....
Posted on: May 26, 2020. Tags: EKACHIKKUHUSENDI BHAMRAGAD GADCHIROLI GONDI MH MADIA SONG
नोएडा : मजदूरी करने आये थे लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
भागलपुर बिहार के रहने वाले है मोहम्मद सेन बता रहे है कि मजदूरी करने नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 गौतम बुद्ध नगर गली नम्बर 2 में रह रहे है अपने परिवार के साथ लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8851816447. (167198)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD SEN NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
पुणे: वागोली में रहकर पढाई करते थे लॉकडाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे है, राशन नही है...
नागसेन बता रहे है कि वे छोटी बहन के साथ रहकर पढाई करते है पुणे वागोली में रहते है, लॉकडाउन के कारण घर भी नहीं जा पा रहे है इसलिए उनको राशन की बहुत दिक्कत हो रही है | वे डांस क्लास में पढ़ाते थे वो भी बंद हो गया है | राशन की बहुत समस्या हो रही है | उनके पहचान के वहां पर कोई नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8080656830. (167187)
