समय का सदुपयोग का नाम ही जीवन है...कहानी-
सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से एक कहानी सुना रहें है, समय का सदुपयोग के
समय का नाम ही जीवन है | हर उन्नतशील और बुद्धिमान मनुष्य की मूलभूत समय जैसे सम्पदा का भंडार भरा होते हुए भी जो विनिमय प्रधान ज्ञान तथा लोक हित को नहीं पा सकते उनसे अधिक अज्ञान किसे कह सकते है|समय अमूल्य है समय को जिसने बिना सोचे समझे खर्च दिया वह जीवन पूंजी भी यु ही गवा देता है| समय ही जीवन है,समय ही उत्कर्ष है, समय ही स्वंतन्त्रता की चढ़ दौड़ का सोपान है |समय का सदुपयोग करिए यह अमूल्य है, समय जो गीजर गया फिर न मिलेगा |आलस्य में समय गवाने वाले पूर्व बदी के द्वारा उलटे रस्ते तैयार करते है| कहते है खाली दिमाग सैतान का घर| समय ही जीवन की परिभाषा है ,क्योकि समय से ही जीवन बनता है|
Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR
खरगोश और लोमड़ी की...कहानी
ग्राम मसूरी, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद एक कहानी सुना रहे हैं:
एक लोमड़ी थी उसे बहुत भूख लगी थी| लोमड़ी ने अंगूर देखा और उसे खाकर अपना भूख मिटाऊँ| यह सोचकर लोमड़ी बाग में गई और जोर से छलांग लगई ताकि अंगूरों तक पहुच सके, वह धड़ाम से निचे जा गीरी| लोमड़ी को बहुत शर्म आई फिर लोमड़ी चुप-चाप वहां से चली गयी| एक खरगोश सब कुछ देख रहा था| खरगोश ने लोमड़ी को बोला क्यू अंगूर नही खाओगी लोमड़ी ने बोली| मैंने सुना है की अंगूर बहुत खट्टे होते हैं|
Posted on: May 30, 2022. Tags: CHITRAKOOT GURUPAPRSAD STORY UP
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
रामराज पटेल, ग्राम-दुम्मा, तहसील-चिरभट्ट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं इन्होंने 6 महीने पहले सीजीनेट पर संदेश रिकार्ड किया था कि पात्रता/खाद्यान पर्ची में नाम नहीं जुड़ा है| नाम नहीं होने से इनके हिस्से का खाद्यान नहीं मिल पा रहा था|सीजीनेट में संदेश रिकार्ड के बाद इनका पात्रता पर्ची मे नाम दर्ज हो गया है| अब इन्हे बिना किस परेशानी के गल्ले से खाद्यान मिल रहा है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं को इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9601378466.
Posted on: May 15, 2022. Tags: IMPACT MP SIDHI STORY
सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मजदुर को मिला मजदूरी ...
ग्राम ढोढरेपाल ब्लोक दरभा से मान जी बता रहे है की गाव के पिलुरम जी को मजदूरी का पैसा नहीं मिला था,एक माह पूर्व cgnet में सन्देश रिकॉर्ड किये उसके बाद मजदुर पिलुरम जी को पैसा मिल गया है,मदद करने वाले साथियो को धन्यवाद दे रहे है...
Posted on: May 05, 2022. Tags: IMPACT STORY
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@62612006901.
