पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर भगा दिया|

मेहर सिंग नेताम पिता सोभी राम नेताम जी बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सली समस्या थी| नक्सलियों के डर व धमकी से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए| इनका आगे कहना है कि ये पहले नक्सली संगठन में भी कार्यरत थे किन्तु कुछ समय पश्चात संगठन चोकर गाँव में रहने लगे थे| इसके बाद नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लागाकर जान सभा रखी गई थी और इन्हे मारने की धमकी भी मिली| इस डर से इन्होंने घर छोड़ दिया|इन्हे किस भी प्रकार ई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाई है| कृपया मदद करें| संपर्क नंबर@7803880080.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DISPLACED DURGUKONDAL KANKER MAOIST VICTIM MEHARSING VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सलियों उनके पिता जी को बहुत मार पिट किये| और मुक्बिरी करते हैं कर क

ग्राम-मुचकोंटा,पंचायत-बरंडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंह सलाम पिता सिम्लूराम सलाम बता रहे हैं गांव में नक्सलियों उनके पिता जी को बहुत मार पिट किये| और मुक्बिरी करते हैं कर के बहुत धमकी देते थे| उनके बड़े भाई को पुलिस वाले ने जेल लेके आये थे| वहाँ घर वाले को देखने भीं नहीं जाने देते थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर उन्हें गांव छोड़कर आना पड़ा| वर्तमान में वे लोग नारायणपुर में रहते हैं| सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646910733.

Posted on: Feb 06, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PHULSINGH SALAM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़कर आना पड़ा|

धनसिंग गोटा, ग्राम-मालगाँव छिङपारा, ब्लाक-कांकेर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अपनी आपबीती सुना रहे हैं| इनका कहना है की नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ दिया था|इनके गाँव के लोगों को नक्सली मार रहे थे| इनके गाँव वालों को नक्सलियों ने मारने की धमकी दी गई थी इस डर से गाँव के लोगों ने घर छोड़कर कांकेर मालगांव आकार बस गए| पीड़ितों को मिलने वाली सुविधा में इन्हे अब तक कुछ नहीं मिल पाया है| इनकी सरकार से मांग है की बुनियादी सुविधाओं के साथ जमीन व नौकरी की जरूरत है| कृपया सुविधाओं को दिलाने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबर@8319637101.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTRA CG DHANSING DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTR VICTIMS REGISTER

रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे की हाजरी भरी गई है

ग्राम-सिंगपूर, राजनान्दगाँव (छतीसगढ़) हेमसिंग मरकाम जी अपने गाँव में रोजगार जॉब कार्ड मे हुई गलती को बता रहे हैं| इनका कहना है सिंगपुर में 2006 से लेकर 2009 तक 75 ऐसे जॉब कार्ड बने हैं जिसमे जॉब कार्ड धारक के परिवार के सदस्य नहीं हैं फिर भी इस कार्ड में हाजरी चढ़ाई गई है| सचिव व रोजगार सहायक ने मिलकर कार्ड में पैसों के लिए अन्य लोगों की हाजरी चढ़ाई गई है| इस कार्ड मे धनिराम दुरवे की कार्ड मे कृष्णा, 12/03/2008 के 937256 इस नंबर में जुड़े हैं| और इनके जॉब कार्ड में महँगु 14/04/2008 में 937424, 937351 नंबर चढ़ाई गई है| कृपया इस घोटाले के जिम्मेदार लोगों को दंड दिया जाए| संपर्क नंबर सचिव @7974717078, रोजगार सहायक@8964973285.

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: CG CORRUPTION PROBLEM RAJNANDGAON SINGPUR

अब तो बड़ी भेद भई हे रथ हूँ मै ...गीत

मार्कण्डे सिंग राजनगर सेक्टर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं-
सा सा नि सा गमा पा रे सा नि द पा मा ग रे सा
अब तो बड़ी भेद भई हे रथ हूँ मै ,करम करो रब्बा मार्कण्डे साई
अब तो बड़ी देर भवर झंझा लमें, आन फंसी हुं हूं हूं
भव:सागर में गए पकरों अब तो बड़ी देर भई तेरथ हूँ मैं करो रब्बा मंडे साई
अब तो बड़ी देर||

@8226087290.

Posted on: Jan 14, 2022. Tags: ANUPPUR MARKANDE SING MP SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »