मन लागा मेरा यार फकीरी में, जो सुख पावो राम भजन में, वो सुख नाही अमीरी में...भजन-

ग्राम-बरतीकला, पोस्ट-अमगवां, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मन लागा मेरा यार फकीरी में-
जो सुख पावो राम भजन में, वो सुख नाही अमीरी में-
भला बुरा सब का सुन लीजो, कर गुजरान गरीबी में-
आख़िरी ऐसन ख़ाक मिलेगा, कहाँ फिरत मगरुरी में-
कहत कबीर सुनों भाई साधो, साहिब मिले सबूरी में-
मन लागा मेरा यार फकीरी में...

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSAWAHA SONG VICTIMS REGISTER

हैंडपंप खोदने वाले आते हैं पर कम खोदते हैं, 400 फ़ीट खोदें तो सारे समय पानी मिल सकता है...

ग्राम-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जख्वा बता रही हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में हैंडपंप नही है लोग इंदारा से पानी पीते है, जिसमें गर्मी के दिनों में पानी कम हो जाता है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलो का कहना है, उनके आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडपंप है लेकिन उसमे एक बाल्टी ही पानी आता है, वे सड़क के किनारे लगे एक सोलरपंप से पानी लाकर उपयोग करते हैं, कई बार पानी नही मिल पाता है, उनका कहना है गांव में हैंडपंप के लिए खोदाई होती है, लेकिन कम खोदाई करने के कारण पानी नही निकलता, यदि 400 फीट खोदाई हो तो पानी निकल सकता है: SDM@9165493212, कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9009919015, MLA@9926955054. संपर्क @9669383380.

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: JKHWA NILO SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

एक पल की जिंदगानी, एक रोज सबको जाना...गीत-

ग्राम-बरेतीकला, ब्लाक, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
एक पल की जिन्दगानी एक रोज सबको जाना-
वर्षो की तू क्यों सोचे पल नही ठिकाना-
मल-मल के तूने अपने तन को जो है निखारा-
इत्रों कि खुशबुओं से महके शरीर सारा-
तन-मन से तूने अपने तन को है जो निखारा-
काया जो सांथ होगी ये बात न भुलाना, वर्षो की तू क्यों सोचे पल नही ठिकाना...

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA HINDI HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VICTIMS REGISTER

तोरा मन दर्पण कहलाये, भले बुरे सारे कर्मो को देखे और दिखाए...भजन गीत

ग्राम-बरतीकला, पोस्ट-अन्द्वा, ब्लाक+तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तोरा मन दर्पण कहलाये तोरा मन दर्पण कहलाये-
भले बुरे सारे कर्मो को देखे और दिखाए-
तोरा मन दर्पण कहलाये तोरा मन दर्पण कहलाये-
मन ही देवता मन ही ईश्वर मन से बड़ा ना कोई-
मन उजयारा जब-जब फैले जग उन्धियारा हो-
जग से चाहे भाग ले कोई मन से भाग ना पाए...

Posted on: Jul 13, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »