गाँव के लोगो को पट्टा नही मिला, युवा साथियों ने मोर्चा निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा...

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रूप लाल मरावी बता रहे हैं कि वन अधिकार पट्टा हेतु गाँव के सभी युवाओं तहसीलदार प्रतापपुर को ज्ञापन दिया है| उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2008 में पट्टे के लिए आवेदन किया था| लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से गलत तरीके से ग्राम सभा का आयोजन कर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पट्टा नही मिला| सम्पर्क नम्बर@8718879605.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG LAND PROBLEM PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SURAJPUR

हाय रे हाय गा नशा नई करबे यार...गीत-

ग्राम-मुलापार, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से रविंद्र कोरेता एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय गा नशा नई करबे यार-
होई जाबे बर्बाद गा नशा नई करबे यार-
भांग मांगे मीठा मीठा, गांजा मांगे घी गा संगी-
गांजा मांगे घी गा संगी-
दारू मांगे तीन घूट का पीना-
ये तो जी गा नशा नई करबे यार...(AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: MP RAVINDRA KORETA SEONI SONG VICTIMS REGISTER

रोजगार नहीं है इसलिये गाड़ी चलाकर घर का गुजारा करते हैं...

ग्राम-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कारम रवि बता रहे हैं कि वे ड्राइवर हैं, चार साल से ये काम कर रहे हैं, इसी से उनका घर चलता है, रवि का कहना इस काम से खुश नहीं है मजबूरी में चलाना पड़ता है क्यों कि दूसरा कोई रोजगार नहीं मिला है और घर चलाना है, महीने में 9 हजार तक कमाई हो जाती है, इस प्रकार काम कर अपना जीवन यापन करते हैं | (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: CG KARAM RAVI SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

गाँव में बिजली नहीं है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सरवनबोड कालनी, ब्लाक-टेकुलपल्लि, जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से माड़वी रवि बता रहे है कि गाँव में बिजली की समस्या है | गाँव में 18 साल से रह रहे हैं, गाँव में बिजली लगाने का सरकार से अनुमति हुआ था लेकिन वन विभाग के अधिकारी मना करते है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें :संपर्क M.R.O@9701346975, P.O.@9490957005. माड़वी रवि@9177072402. (170371) NM

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: KOTHAGUDEM TELANGANA MADAVI PROBLEM BHADRADI RAVI ELECTRICITY

चेक दिया गया था, लेकिन सम्बंधित खाते में पैसे नहीं है, क्या कार्यवाही करें, कृपया जानकारी दें...

ग्राम-बोडतरा, जिला-जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) से रविन्द्र कुमार साहू सीजीनेट के साथियों से जानकारी चाह रहे हैं, वे नेत्रहीन हैं और कोतमा, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हैं | उन्हें किसी व्यक्ति के द्वारा बैंक से पैसे निकालने हेतु चेक दिया गया था | उन्होंने चेक बैंक में जमा भी किया लेकिन जिस व्यक्ति द्वारा चेक दिया गया था, उसके खाते में रकम ही नहीं थी| सामने वाले के द्वारा ठगी की गई है| ऐसे व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही की जा सकती है, इस विषय में रविन्द्र कुमार सीजीनेट के साथियों से सुझाव मांग रहे हैं| कृपया जानकार व्यक्ति मदद करें: संपर्क करें- रविन्द्र कुमार साहू@6269358757. (169846)  NP

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BANK PROBLEM RAVINDRA CG

« View Newer Reports

View Older Reports »