ज्ञान की बाते सुनने से कुछ नहीं होता अमल करने से होता है...कहानी-

एक राजा की सुंदर वाटिका में लगे अंगूरों को एक चिड़िया ने नष्ट कर दिया| जिस पर एक दिन राजा ने उसे पकड़ लिया, और मारने लगा| चिड़िया बोली राजन मुझे मत मारो| मै तुम्हे ज्ञान की चार बाते बताउंगी| राजा बोला जल्दी बताओ| चिड़िया बोली| हाथ में आये शत्रू को कभी मत छोडो| दूसरा असंभव बात पर भूल कर भी भरोषा मत करो| तीसरी बीती बातो पर कभी पश्चाताप मत करो| राजा बोला अब चौथी बात भी जल्दी बता दो| चिड़िया बोली चौती बात थोड़ी रहस्यमयी है| मुझे जरा ढीला छोड़ दो| मेरा दम घुट रहा है| हाथ ढीला करते ही चिड़िया उड़कर एक डाल पर बैठ गई, और बोली मेरे पेट में दो हीरे हैं| राजा पश्चाताप में डूब गया| चिड़िया बोली ज्ञान की बाते सुनने से कुछ नहीं होता, अमल करने से होता है| मै आपकी शत्रु थी, और मुझे छोड़ दिया| मै दो हीरे वाली काल्पनिक बात कही और पश्चाताप करने लगे|

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: MP PRITAM PRAJAPATI REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER

दौलत के तराजू से मत तौल बेटियां...कविता-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतम प्रजापती एक कविता सुना रहे हैं :
दौलत के तराजू से मत तौल बेटियां-
आशीष विश्व मात का अनमोल बेटियां-
ईश्वर भी जिनके सामने नत हो गया कभी-
ऐसा रत्न अनमोल है भारत की बेटियां-
घर आये चरण इसके पधारी स्व लक्ष्मी गौरी-
शशि मेघा का स्वरुप है बेटियां-
शिक्षित बनाओ इनको...

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: MP POEM PRITAM PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact :आजादी के बाद से ही बिजली नहीं थी, सीजीनेट के साथियों की मदद से गाँव में बिजली आ गई है...

ग्राम पोस्ट-गागर, थाना-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है
की उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था वर्ष 2016 में वो यह की गाँव में आज़ादी के बाद भी बिजली नही थी जैसे 1947 में हालात थे वैसे ही 1947 के बाद भी वर्ष 2011 में खम्बे लगा दिए थे लेकिन बिजली नही पहुंची थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अभी बिजली गाँव के घरों तक पहुंच चुकी है |इसलिए सीजी नेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है |

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

छात्रावास में व्यवस्था नहीं होने से पढाई में हो रही परेशानी...मदद करें

प्रीतमलाल प्रजापति ग्राम तरहटोला, जिला रीवा मध्यप्रदेश से छात्रावास में होने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे है छात्रावास में छात्रों के लिए लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने जिससे पढाई करने में परेशानी होती है और कंप्यूटर नहीं होने से बच्चे सही से पढाई नहीं कर पा रहे है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन नंबर पर फ़ोन कर अधिक से अधिक दवाब बनाने में मदद करें- डी.ई.ओ.@9424981997

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: Preetamlal Prajapati

2 Hand pumps broken in the school, difficult to prepare mid-day meal...

Ram Sammath is calling from Barrha village, Jawa block, Rewa district Madhya Pradesh and says 2 hand pumps in the Primary School premises have broken a year ago, despite of appeal in the Panchayat no progress has made. School is about to re-open and It has become very difficult to prepare mid-day meal in the school for which water is brought manually from 1 km distance carrying on heads. He is requesting to call S.D.M 7415310693, P.H.E 9425113844.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: MP RAMSAMMAT PRAJAPATI REVA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »