पीडितो का रजिस्टर: 2020 में नक्सली केस डालकर जेल लेकर गयें, कृप्या मदद करें...
ग्राम पंचायत-माददेड, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मंगू पिता बेज्जा बता रहे हैं, 2020 में उनके चाचा को नक्सली केस डालकर जेल लेकर गयें| उनके चाचा तेलंगाना में मिर्ची तोड़ने का काम में गयें थे| उसे पकड़ कर बीजापुर थाना लेकर गए उसके बाद दंतेवाडा जेल लेकर गए| पेसी लड़ने के लिए बोले| उनका कहना हैं पेसी लड़ने से पैसा खर्च हो रहा हैं, घर का गाय बैल बेचना पड़ रहा है, उनके घर में कोई काम करने वालें नही है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7879541918.
Posted on: Jun 28, 2021. Tags: BEJJA BIJAPUR CG MANGU POLIC VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में नक्सली और पुलिस के बीच हुए कांड से हमारा कॉफी नुकसान हुआ है, कृप्या मदद क
ग्राम पंचायत-बांवडाई, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गोमती देहारी पति स्व.श्री केमसिंह देहारी बता रहे हैं, उनके गांव में 17 मई 2005 में नक्सली कांड हुआ था| जिससें उन्हें सब कुछ छोड़ना पड़ा, उनका घर थाना पास में था, नक्सली और पुलिस वाले फायरिंग कियें| बिच में वे लोग फस गयें थे| फायरिंग समाप्त के बाद पुलिस वालों ने घर को तोड़ दियें और गाड़ी भी ले गयें| फिर वे लोग केस कियें, फिर पुलिस वालों ने बोले अगर केस आगे बढ़ाओगे तो एनकाउंटर करके नक्सलियों का ड्रेस पहनाकर नक्सली घोषित कर देंगे, डर से वे लोग केस फाइल को कलेक्टर ऑफिस से वापस लाये| उनका नक्सली और पुलिस के बीच हुए कांड से कॉफी नुकसान हुआ है, और अभी तक उन्हें सहयोग राशी नही मिला हैं, कृप्या मदद की अपील अधिक जानकारी के लियें सम्पर्क नंबर@7587706864.
Posted on: Jun 28, 2021. Tags: AOIST CG GOMTI KEMSINGH NARAYANPUR POLIC VICTIM VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस वालों ने नक्सली समझकर जेल ले गयें...
ग्राम-आतुरबेड़ा, पंचायत-भैंसगांव, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तरबस्तर कांकेर, छ.ग. से सोमारू राम उसेंडी बता रहे हैं, मैं घर में अपने बच्चों के साथ चूल्हे के पास बैठा था, तभी पुलिस वाले आए और कहा आपको थाने में बुलाया गया है। वह अपने गांव के सरपंच और पटेल को लेकर गए और वहाँ उनसे पूछ-ताछ भी नहीं की और 1 सप्ताह भानुप्रतापपुर में रखा। फिर वहाँ से कांकेर जेल ले गए, 3 माह तक वहीं रहे फिर वहाँ से उन्हें जगदलपुर जेल में ट्रांसफ़र किया गया, 6 माह तक वहीं रहे फिर वहाँ से दुर्ग जेल में भेज दियागया वहाँ 8 माह तक रहे। फिर उनके घर वालों ने उनकी जमानत कराई, इस दौरान उनके लगभग 1.50 लाख रूपए खर्च हुए। सरकार की तरफ से अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है, सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है। संपर्क@7646869560.
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: CG KANKER POLIC VICTIM REGISTER SOMARU USENDI VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के साथ काम करती हैं कर के आयतु सोड़ी को पुलिस वालें ने पकड़ के ले गयें...
ग्राम पंचायत-जेलवाडा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम सोड़ी बता रहें है, उनके बुआ आयतु सोड़ी को पुलिस वालें घर से पकड़ के ले गयें, और उन्हें जेल में डाल दियें, उनका उम्र 25 वर्ष था| सबसे पहले कुटरू थाना लेके गए और उसके बाद जगदलपुर जेलवाडा थाना ले गयें| उनके पिता जी बुजुर्ग हो गयें हैं, लगभग 80 साल के हैं, आयतु सोड़ी का न रहने से घर में बहुत दिक्कत होती हैं| और उनके माता पिता का कोई सहारा नही हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9340341447. GT
Posted on: Jun 23, 2021. Tags: AAYTU SODI CG JAGDALPUR POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के सपोट करते हो करके पुलिस ने धमकीं दियें...
ग्राम पंचायत-अड़ावली, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से धनश्याम मंडावी बता रहे हैं, बड़ेकिलेपाल का एक लड़का नक्सलियों के साथ काम करता था, उन्होंने उनके परिवार से मिलने के लिए बोले फिर सरपंच ने उनके घर वाले से मिलाया फिर से वापस गया| और उनके लिए गांव में पर्चा फेकें थे| पुलिस वाले उन्हें बोले आप नक्सलियों के सपोट करते हो करके पुलिस ने धमकीं दियें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9424171713. GT
