मेरे अनुसार दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा रुक सकती है...गोंडी में
ग्राम+पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से आयतुराम मडकम गोंडी में बता रहे है कि उनके बस्तर जिले में बहुत से आदिवासी लोग है और वे नक्सली हिंसा में मारे जा रहे है | मुझे लगता है कि दोनों पक्षों से बात करने पर शान्ति आ सकती है अभी जो शांति प्रक्रिया शुरू हुआ है अगर बस्तर में शांति आ जाएगी तो बहुत अच्छा होगा और हम लोग ख़ुशी से रह पायेंगे इसलिए हम लोग भी शांति चाहते है | ऐसा वे गोंडी में बोल रहे है | आयतुराम मडकम@9479074499.
Posted on: Sep 19, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 3
मेरा कहना है कि दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा ख़तम हो सकता है...(गोंडी में)
ग्राम-साडरा बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार पोडयामी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी को लेकर गोंडी में अपने विचार बता रहे है कि उनका कहना है कि दोनों पक्षों से बात करने से समस्या का समाधान हो सकता है |
Posted on: Sep 17, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 2
मेरे अनुसार से दूर-दराज के क्षेत्रोँ में सरकारी योजनायें सत प्रतिशत पहुचाना चाहिए...
अपनी सुरक्षा के लिए नाम और पता दर्ज नही किया गया... नक्सली क्षेत्र जो हैं जंगलों में जहा नक्सलियों का दबाव बना रहता हैं, और यह जो जंगल हैं सरकार के अन्तरगत मैं चाहती हूँ, की सरकार कुछ ऐसा योजना बनाये जो की अपने ही लोगों को तैनात करें जैसे पुलिस, मिलेट्री आदि को यह इस लिए की यह पर नक्सलवाद संगठन ना हो जिस कारण लोगो की भी प्रकार की कोई हिंसा का शिकार बनना पड़े कोई दिक्कतें ना हो और इस प्रकृतिक को कोई नुकसान ना पड़े धन्यवाद : संपर्क@7397893567 RK
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
मेरे अनुसार से इस अत्यचार हिंसा को विशेष बैठकर मिटाया जाए...
ग्राम-छुलकारी जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से राममिलन केवट बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार-विमर्श कर रहें हैं, की जो इस देश और संसार में हो रही हिंसा को जड़ से मिटाना चाहिए क्योंकि अब दिन-बा दिन बढ़ती ही जा रहीं हैं, हिंसा जिसे कई लोगों की जाने गई हैं इस हिंसा की वजह से इसलिए किसी विशेष बैठकर पीड़ित एंव पीड़ितों के विपक्ष वर्गो को किसी विशेष मंच में आ कर बातचीत कर यही पर हिंसा को समाप्ति की घोषणा करना चाहिए: RK
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
मेरे अनुसार हिंसा को ख़त्म करने के लिए सभी पीड़ितों को किसी एक मंच पर आ कर ख़त्म करना चाहिए...
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में पानी विचार बता रहीं हैं की जो छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला में हो रहीं 40 वर्षोँ से हिंसा जिस पर पुलिस पीड़ित तथा नक्सली पीड़ित और पुलिस नक्सलियों को किसी एक मंच में आ कर विशेष बातचीत करके इस हिंसा को ख़त्म करना चाहिए. RK
