मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...भजन-
ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से निशा मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया-
अरे-अरे छोटे से श्याम कन्हैया-
काली डहर जाये जमुना डहर जाये छोटे से श्याम कन्हैया-
छोटे-छोटे रुखबा कदम के-
भुइयां लहसे डार ऊपर मा बैठे कन्हैया-
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG NISHA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सोराइसिस चर्म रोग के घरेलु उपचार...
ग्राम-जुगानी कलार, ब्लॉक-फरसगाँव (औषद्यालय),जिला-कोण्डागाँव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद सोराइसिस चर्म विकार के घरेलु उपचार बता रहे हैं यह बीमारी बहुत खतरनाक होता है इसके उपचार हेतु बाउची, स्वर्णक्षीरी, रोहिणा का छाल, अनंत मूल में मिलावें और छोटे-छोटे गोली बनाकर रखें व काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं परहेज़- मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, बैंगन, भिंडी, उड़द दाल और नशे से दूर रहें। मरीज को विशेष रूप से देखकर ही दवा दी जाती है कि कितना मात्रा में दवाई लगेगा और अधिक जानकारी के लिए दिए गए नम्बर पर संपर्क करें: सम्पर्क@9165992497
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CG HELTH KONDAGANW NISHAD RAMPRSAD SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर - ट्यूमर रोग के घरेलु उपचार...
ग्राम-जुगानी कलार, ब्लॉक-फरसगाँव (औषद्यालय),जिला-कोण्डागाँव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद ट्यूमर रोग के घरेलु उपचार बता रहे हैं, यह बीमारी शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है, इसके उपचार हेतु काचनार का छाल, रोहिणा का छाल, दारू हल्दी का चूर्ण, चोप चीन्नी आदि को बराबर मात्रा में मिलावें और छोटे-छोटे गोली बनाकर दिन में तीन बार दो-दो गोली का सेवन करने से ट्यूमर गल-बैठकर ठीक हो जाता है। सर्जरी करने की आवश्यकता नहीं पड़ती,ट्यूमर के मरीज इसका जरूर सेवन करें परहेज़- मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, बैंगन, भिंडी, उड़द दाल और नशे से दूर रहें। मरीज को देखकर विशेष रूप से दवा दी जाती है अधिक जानकारी के लिए दिए गए नम्बर पर संपर्क करें @6265351041.
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CG HELTH KONDAGANW NISHAD SONG VAIDY VICTIMS REGISTER RAMPRSAD
स्वास्थ्य स्वर :नि संतान का घरेलु उपचार-
ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद नि संतान का घरेलु उपचार बता रहे है, उलड कमल जड़, विनौला जड़, काय फल, छाल, हींग इन सब को कूट पीस कर चने के बराबर गोली बना कर सुबह शाम एक-एक गोली खाली पेट एक महीने खाना है ये गन्दा रक्त को साफ कर देगा इसके बाद,
जब महवारी शुरू हो जाये इसके बाद गोली को नही खाना है उसके बाद शिव लिंगा,पुत्र जीवत इन दोनों को कूट पीस कर पाउडर बना कर सुबह शाम एक-एक चम्मच दूध के साथ पीना है इससे लाभ मिल सकता है,संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9165992497.
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGANW NISHAD RAMPRASAD SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पर्यावरण को नुकसान न पहुचायें वन संपदा को बचाने में सहयोग करें...
ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद बता रहे हैं हमें अपने पर्यावरण को बचाये रखने के लिये और स्वच्छ रहने के लिये अपने पर्यावरण से छेड़ छाड़ नहीं करना चाहिये, वनों को बचाने का प्रयास करें, बिना कारण पेड़ो को नहीं काटें, जिससे नुकसान हो, पेड़ काटने से जड़ी बूटी वनस्पति का नुकसान होता है, पत्ते फलो का नुकसान होता है जो जीवन दायनी है, पेड़ काटने से पहले निश्चय करे, एक पेड़ काटने के बदले 5 पेड़ लगाये और सभी को जागरूक करें : संपर्क नंबर@9993763732.
