आ गया कोरोना वायरस आ गया...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
आ गया कोरोना वायरस आ गया-
देश दुनिया में कैसा छा गया-
चलो साथियों घर में जाओ-
नहीं किसी से रहना है-
हाथ धोकर, मुह को ढककर रहना है-
आ गया कोरोना वायरस आ गया...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय नहीं होने से लोगो को बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-पेद्दाकिसोली, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकम लक्के बता रही हैं, गाँव में शौचालय नहीं बना है जिसके कारण लोगो को शौच के लिये बहार जाना पड़ता है, समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन किये लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है इसीलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : कोंटा तहसीलदार@9406159948. संपर्क नंबर@9406437187.
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV PROBELM SUKAMA
स्वसहायता समूह से महिलायें स्वयं और दूसरो को आगे बढ़ने के अवसर देती हैं...
ग्राम-मटवाल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से संगीता मंडावी और देवकी मंडावी बता रही हैं वे नई दिशा स्वयं सहायता समूह चलाती है, बाजार से माल खरीदते हैं और खरीदारी के लिये बड़े व्यापरियों से पैसा लेते हैं उस ख़रीदे माल को उसी व्यापारी के पास बेच देते हैं, जिनके ख़रीदे जाने वाले सामान में धान, इमली, हर्रा बहेरा जैसी कई चीजें शामिल हैं, एक माह में 4000 रुपये तक वे बचा लेते हैं अभी तक उनके समूह ने बैंक से या सरकार से मदद नहीं ली है, आवस्यकता होने पर ले सकते हैं, इस तरह से स्वसहायता समूह में काम कर वे अपना जीवन चलाते हैं
देवकी मंडावी@7805948218.
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER
परंपरागत वाद्य यंत्र बजाते हैं बोटूराम...
ग्राम पंचायत-सेमा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव निवासी बोटूराम कोर्राम से वाद्य यंत्र सुन रहे हैं, बोटूराम पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हैं, वे काई साल से ये काम कर रहे हैं, शादी, बारहों, मेला जैसे कार्यक्रमों में वे इसे बजाते हैं, ये उनकी जीविका साधन है|
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact : स्कूल का बाउंड्रीवाल वाल बन जाने से व्यवस्था अच्छी हो गयी...
ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं,
उनके गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बन रहा था, जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते थे, पौधे को पशु खा जाते थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद स्कूल का बाउंड्रीवाल बन गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@9753633429.
