मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल...माखनलाल चतुर्वेदी की कविता

ग्राम-बरोतीकला, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाह जो 9 वी कक्षा का छात्र है माखनलाल चतुर्वेदी की एक कविता सुना रहे है:
मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल-
छप्पर की कुटियाँ हो चाहे, पेड़ो की छाया शीतल-
मेरे घर यह नहीं बनेंगे, चाहे हों कितने सुन्दर-
मेरी माँ जिस जगह रहेगी, वहीं बनेगा मेरा घर-
मुझको ऊँची मिले हवेली, या मिल जाए राजमहल-
छप्पर की कुटियाँ हो चाहे, पेड़ो की छाया शीतल...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल...गीत

ग्राम-करोंदामोढ़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संदीप कुशवाह एक गीत तामेश्वर कुशवाह से सुन रहे है:
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
अपने तन को मन को धन को, देश को दे दे दान रे-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे-
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
चाहे मिले रोटी बासी चाहे मिले, कुटिया ख़ाली-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे...

Posted on: Apr 11, 2018. Tags: SANDEEP KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: घरेलू सामग्री से ख़ासी, जुकाम व बुखार की उपचार विधि...

सामग्री-नीम की ताज़ा कोपले, काली मिर्च, लोंग, तुलसी की पत्तिया, मिट्टी से बना दिया एवं एक स्टील का बर्तन रख लेवे, नीम की कोपलों को पीस ले फिर उसका रस किसी साफ बर्तन में रख लेवे, इसी तरह काली मिर्च, लोंग, तुलसी की पत्तियों को भी पीस ले सामग्री पीसते समय थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते रहे उसके बाद छानकर नीम के रस में मिला दे, मिट्टी के दिए को आग पर गर्म कर लेवे तब तक जब तक लाल दिखने लग जाये,अब उस दिए को स्टील के बर्तन में रख ले, बना हुआ मिश्रण दिए में डाल दे,फलस्वरूप बनी हुई औषधि स्टील के बर्तन में जमा हो जाती है, अब प्राप्त औषधि को ठण्डा होने दे,औषधि पूरी तरह तैयार है,उपयोग करने के उपाय-यदि बच्चा १-५ वर्ष का बच्चा है तो २०ग्राम दिन में दो बार सेवन करे,५ से १५ वर्ष है तो ५० ग्राम दिन में दो बार उपयोग में लाये, १५ से २० वर्ष के लिए भी ५० ग्राम उपयोग में लाये, सावधानिया-शक्कर(चीनी)एवं ठण्डाई चीजो से बचे-मनोज कुशवाह@9174493226

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा...देशभक्ति गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग-पग लगता डेरा-
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना डेरा-
जहाँ राग रंग और खुशी का चारो ओर है घेरा-
किसी नगर में किसी द्वार में न ताला डाले-
प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आये शाम सवेरा...

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा-
यह शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये-
ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »