निकर जाही गा परान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
निकर जाही गा परान संगी-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस ले-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस से-
पब्लिक परेशान, निकर जाही गा परान...
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सोलर पम्प बन जाने से अब 1 किलोमीटर नदी नहीं जाना पड़ता है...
ग्राम-कसलगुडा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पोयाम रवि बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 में 2 महीने से सोलर पम्प ख़राब था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लोग नदी से पानी लाकर उपयोग करते थे, पानी लाने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, उन्होंने गाँव के सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके 10 दिन बाद विभाग के कर्मचारी आकर सोलर पम्प को ठीक किये, अब समस्या हल हो चुकी लोग सोलर पम्प का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587119137.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
देखो दुनिया दुखी कोरोना के कष्ट में...गीत-
ग्राम-भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक गीत सुना रहे हैं:
देखो दुनिया दुखी कोरोना के कष्ट में-
सीजीनेट यात्रा पहुंची है महाराट्र में-
सुनलो बिनती मेरी मेरे भाई बहना-
सीजीनेट कार्यक्रम को सुनते ही रहना-
और कोरोना का रोना तो आया है कष्ट में-
सीजीनेट यात्रा पहुंची है महाराट्र में...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MH SONG VICTIMS REGISTER
आ गया कोरोना वायरस आ गया...जागरूकता गीत-
ग्राम पंचायत-भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
आ गया कोरोना वायरस आ गया-
देश दुनिया में ये चर्चा छा गया-
सुनो साथियों जो भी जहां हो नहीं किसी को डरना है-
लेकिन रहना सावधान से नियम का पालन करना है-
हांथ को धोना साबुन से सबको ऐसा कहा गया-
दो से ज्यादा कही किसी को साथ कभी न रहना है...
Posted on: Mar 26, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MAHARASHTRA SONG VICTIMS REGISTER
शाला भवन के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-तेमरू, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसमु नुरेटी बता रहे हैं वे 2010 से स्कूल में कार्यरत हैं, जब वे पदस्त हुये थे तब शाला भवन नहीं था और आज भी भवन नहीं है, जिसके कारण उन्हें 5 कक्षाओं को पढ़ाने में समस्या होती है, शाला भवन के लिये शाला समित ने कई बार आवेदन किया है लेकिन भवन निर्माण नहीं हो रहा है भवन में बाउंड्रीवाल भी नहीं बना है जिससे पौधों को पशु खा जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9406349845. सरपंच@9340801871, सचिव@8224975760, CEO@7247947636.
