स्वास्थ्य स्वर : सांप का जहर उतारने का घरेलु उपाय...
ग्राम-अद्वाल मुजाकी पारा, पंचायत-छोटेकिलेपाल, ब्लॉक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बैद्य बुधराम मुचाकी आज हमारे श्रोताओं को सांप काटने का आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं: चिरचिरा गोंडी में इसे कुरुच बोलते हैं यदि किसी को सांप काटे तो 5 से 6 इंच उसके ऊपर रस्सी से बांध दे ताकि जहर शरीर में न फैले और चिरचिरा के जड़ को खोद कर ले आये और उसे कूटकर आधे गिलास पानी में मिलाकर छानकर मरीज को पिलाने से पूरा जहर उतर जाता है इसके अलावा और भी कई तरह कि बिमारियों का दवा प्राप्त कर सकते हैं: सम्पर्क नंबर@9407638531 CS
Posted on: May 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG BUDHRAM MUCHAKI HELATH
पीड़ितों का रजिस्टर: 2015 में उनके गांव का जनपद सदस्य को नक्सलियों ने मार दियें, नक्सलियों के डर से अप
ग्राम-कोलिंग, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तिलकराम पिता बुधराम बता रहे हैं, 2015 में उनके गांव का जनपद सदस्य को नक्सलियों ने मार दियें, लिस्ट में तिलकराम का भी नाम था, फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर जगदलपुर में आकर रह रहे हैं, वहां उन्हें घर भी नही मिला हैं न ही सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी मिला, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9516542214.GT
Posted on: May 14, 2021. Tags: 2015 BASTAR BUDHRAM CG DISPLACED MAOIST VICTIM TILAKRAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों के डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर जेलवाडा शिविर घर बना कर रह रहे हैं..
ग्राम-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम पिता वेला बता रहे हैं 2005 में सलवा जुडूम में उनके गांव के सभी मुखिया लोग को मार पिट कियें फिर वे लोग नक्सलीयों के डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर जेलवाडा शिविर घर बना कर रह रहे हैं, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7587792285. GT
Posted on: May 04, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR BUDHRAM CG DISPLACED MAOIST VICTIM VELA VICTIMS REGISTER
राम लक्ष्मन बन गए, सीता अकेलावा राम लक्ष्मन बन गए...डोमकच्छ गीत-
ग्राम-बडवार, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
राम लक्ष्मन बन गए, सीता अकेलावा- राम लक्षमन बन गए- सीता जी अकेला रे, रावन मांगे दान- करम फाटे चोला रे, रावन मांगे दान रे- बन के कुटिया में सीता जी- सीता मोर रहे रानी बन के कुटिया में...
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: (सरगुजा) BUDHRAM CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने शौचालय निर्माण में 20 दिन काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ...
ग्राम पंचायत-विशालपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण कुंजल सिंह, शुभराज सिंह, बुधराम सिंह और जमुनाराम सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रहे है कि शौचालय निर्माण में सचिव के द्वारा 20 दिन काम करवाया गया था| उसका मजदूरी भुगतान 10 लोगो का आज तक नही मिला है| 7 महीना हो गया| उसके लिए सचिव को बोले तो बोलते है मिलेगा लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही ध्यान दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं : सचिव@9926163784, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9926443377. सम्पर्क@7572476041.

