प्रेरणादायक कहानी- 'वर्तमान जीवन की सच्चाई''
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार वर्तमान जीवन के ऊपर एक छोटी सी प्रेरणादायक विचार बता रहे हैं जो आज के जीवन की सच्चाई है, एक कुत्ते को घुमाना याद रहा, गाय की रोटी भूल गये, ब्यूटी पार्लर याद रहा लम्बी चोटी भूल गये, रिमोट कंट्रोल याद रहा बिजली का कटका भूल गये, फ्रीज़ का पानी याद रहा पानी का मटका का पानी भूल गये, बोतल पाउच याद रहा प्याऊ का पानी भूल गये, टीवी सीरियल याद रहा दादी की कहानी भूल गये, हेल्लो, हाय याद रहा पर नम्र-प्रणाम भूल गये, हिल-स्टेशन याद रहा चारों धाम भूल गये, अंकल आंटी याद आ रहा काका-काकी भूल गये, बरमुंडा तो याद रहा पर धोती-पैजामा भूल गये, दोस्त यार सब याद रहे पर सगे भाई को भूल गये, साली का बर्थडे याद रहा पर माँ की दवाई भूल गये, बीवी के नखरे सुनते रहे पर पिताजी के बातों को जल्ला दिया तो इस प्रकार बहुत ही शिक्षाप्रद जानकारी दी गई है इसलिए की जीवन की सच्चाई को जानते हुए जीवनयापन करना चाहिए | DW
Posted on: Jan 04, 2021. Tags: BADWANI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
वैज्ञानिको के द्वारा किये गये खोजो के बारे में जानकारियां...
जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार वैज्ञानिको के द्वारा किये गये खोजो के बारे में बता रहे है : 1 चोकलेट की खुशबू वाली तितली ब्राज़ील में पायी जाती है |
2 मोबाइल फ़ोन का अधिक इस्तेमाल करने से ब्रेन केंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है | 3 नाक लगभग 50 हजार प्रकार की सुगंध और दुर्गन्ध को याद रख सकती है | 4 स्त्रियाँ पुरुषो की तुलना में लगभग दुगनी बार पलके झपकाती है | 5 मानव 24 घंटे में लगभग 23 हजार 40 बार शोषण करता है | 6 समुद्री जहाज ठन्डे पानी में तेज व् गुनगुने पानी धीरे-धीरे चलता है | 7 भारत में 80 किस्म के चावल पाये जाते है | DW
Posted on: Jan 03, 2021. Tags: EDUCATION MP BADWANI SONG VICTIMS REGISTER
अमरकंटक से मेरा उद्भव मंडला में विस्तार मिला...नर्मदा जयंती पर कविता
जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से राकेश नर्मदा
जयंती के उपलक्ष में एक कविता सुना रहे है:
अमरकंटक से मेरा उद्भव-
मंडला में विस्तार मिला-
भेड़ाघाट में सिमटी मैं फिर-
नेमावर में ठहराव मिला-
आगे बढ़ी “सहस्त्रधारा” में-
औंकारेश्वर में उमड़ पड़ी-
महेश्वर से धीरे-धीरे-
सागर से मिलने चली-
‘कंकड़ को शंकर’ करती मैं-
पूरब से पश्चिम बही-
मेरे तट बनें तीर्थाटन-
कथाएँ कई अनकही-
माना मुझे माँ जब तुमने-
क्यों मर्यादा को पार किया-
जगह-जगह से देह को भेदा-
आँचल क्यों तार-तार किया-
नहीं चाहती मैं कुछ तुमसे-
बस मेरी पुकार सुनों-
मेरे जल को करके गंदा-
सपने सुनहरे मत बुनों-
मैं हूँ तुम्हारी जीवन रेखा-
मुझको मेरा मान दो-
एक निर्मल ,पवित्र रेवा की-
फिर मुझे पहचान दो...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: RAKESH BADWANI SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi village youth get together to solve village problems...
Guddu from Badwani district of Madhya Pradesh says that they have made an organisation of tribal youth in his village called Adivasi Yuva Morcha. He says they meet every Sunday and discuss various issues related to their village. Sometime they discuss about environment and also plant saplings. They also discuss education and the problems of their village and try to find a solution for it. For more Guddu can be reached at 08462090842
