राशन दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके...
बरबसपुर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेम बाई बता रही हैं कि लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं जाते हैं, काम बंद है, जिससे घर में खाने की समस्या हो रही है, राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है, इस समय सरकार जो व्यवस्था परिवारों को दे रही है अभी तक उन्हें नहीं मिल पाया है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके : संपर्क नंबर / प्रेम बाई@9589753309. (165248)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : घर घर तक उचित दाम पर सब्जी पहुँचाने की अनुमति मिली...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं सब्जी का उत्पादन करते हैं, वे चाहते थे कि लॉकडाउन के कारण नुकसान हो रही सब्जियों को घर घर तक उचित दाम पर दे लेकिन ये नहीं हो पा रहा था, तब इस संदेश को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और दूसरे दिन उनको अनुमति मिल गयी है, अब वे घर घर तक सब्जी पहुंचा सकते हैं इसलिये वे खुश हैं और मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8770826481.
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण सब्जियां ख़राब हो रही हैं, घर पहुँच सेवा देने की अनुमति के लिये अपील-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं, उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण सब्जी का नुकसान हो रहा है, इसलिये वे चाहते हैं कि उन्हें अनुमति मिले जिससे वे घर-घर जाकर सब्जी उचित दाम पर दे सकें, जिससे सब्जी खराब न हो और लोगो को चीजें भी मिल सकें, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन अनुमति नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि घर घर तक सब्जी पहुचाने की अनुमति दिलाने में मदद करें, जिससे ख़राब होने से पहले सब्जी का उपयोग हो सके: संपर्क नंबर@8770826481. (165157)
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड है लेकिन राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-बघारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष धुर्वे बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, बाहर नहीं जा पा पाते इसलिये खरीदारी नहीं कर सकते हैं, उनका राशन कार्ड है लेकिन उसमे राशन नहीं मिल पाया है, इसलिये दिक्कत हो रही है वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / भुवनेश्वर@7723934823. (165182)
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP PDS SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने की समस्या हो रही थी, समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-ओदरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से लक्ष्मण सिंह मसराम बता रहे हैं कि वे अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं वे उमरिया जिले के ओदरी गाँव में क्रेसर में काम करते हैं, लॉक डाउन के कारण काम बंद है, दूकान से उधार लेकर भोजन व्यवस्था कर रहे थे, जिससे समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद अब खाने की व्यवस्था हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर / लक्ष्मण सिं@7067886894.
