स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाली उल्टी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में उल्टी होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| पुदीन हरा की पत्ती 10 ग्राम, इलाइची 10 ग्राम, धनिया 10 ग्राम सभी को साफ़ कर पीसकर एक गिलास पानी में शरबत बना लें | दिन में दो बार भोजन से एक घंटे पहले एक कप सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| गर्मी और गर्म चीजों से बचें| मैदा नमक शक्कर का प्रयोग करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रही हैं :
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की-
गर धूल जो मिल जाये-
सच कहता हूँ मेरी तकदीर सम्हाल जाये-
सुनाता हूँ दया तेरी दिन रात बरसती है-
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अपामार्ग या चिरचिटा जिसे लटजीरा के नाम से भी जाना जाता है| उसका जड़ 50 ग्राम, नीम की पत्ती 50 ग्राम, गंधक 5 ग्राम और करंज का तेल 150 ग्राम लें, अब गंधक को छोडकार सभी को पीसकर करंज के तेल में उबालें| तेल जब जल जाये उसे छानकर ठण्डा कर उसमे 5 ग्राम गंधक रसायन डाल दें, और मिलाकर एक डिब्बे में रख लें| ग्रषित स्थान को मिट्टी से धोयें और कपड़े से साफ कर लें| उसके बाद उसमे रुई की सहायता से तेल को दिन में तीन बार लगायें| भोजन में बैगन, मटर, चना, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला...शिव भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सतरूपा पटेल एक शिव भजन सुना रही हैं :
दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला-
फेर दे नयनवा-
पूजा पाठ करी रोज, शिवा के मनाई बा-
बिना दर्शन किये पापहू न जाईला-
सरधा लागल बा तोहरे डगरिया हो ए भोला...
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कनलो हो चारा चरय, कनालो हो पानी पियो...कर्मा गीत-
ग्राम-बडवारी पारा, पंचायत-क्योटार, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूखमती, कलावती, हिरमन और आरती एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
कनलो हो चारा चरय, कनालो हो पानी पियो-
कनलो हो माटी खेलो होरो-
ये जिनगी के कोन लेही भारो-
ठंगालो हो चारा चराय, सालो हो पानी पियय-
कुदारी लोहा माटी के रहय हो...
