मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-धोबे, पंचायत-पैनिकला, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखंड) से राजेश कुमार साथ में मनोज भारती जो पिछलें 35-36 सालों से विकलांग है जिसकों विकलांग पेंशन अभी तक नहीं नहीं मिल रहा उसके लिए उन्होंने जिला चतरा में आवेदन भी दिए है लेकिन अभी तक उनका पेंशन प्रमाण पत्र बना है न ही पेंशन मिल रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वालें साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें : जिलापदाधिकारी@9470197499, DC@7970415536, संपर्क@8578879106. (174039)

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद ख़राब ट्रांसफार्मर की जगह नये ट्रांसफार्मर लगा दियें...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-थाना-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली की समस्या थी जो की ख़राब ट्रांसफार्मर लगा दिए थे जिसे बिजली विभाग को शिकायत किये थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी | तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@9770473170.

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे का हैण्डपम्प ख़राब है, पानी की समस्या हो रही है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है...

ग्राम-मांदरकोंटा (पटेलपारा) पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ आयती कवासी बता रहीं है कि उनके पारे में पानी की समस्या है कुछ दुरी में स्कूल है वहां पर हैण्डपम्प है लेकिन उसमे भी गन्दा पानी निकलता है और अभी एक साल हो गया हैं हैंडपंप बिगड़ा हुआ है उसके कारण की बहुत समस्या हो रही है, हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अपील कर रहें है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद कर करें : PHE@6261717578, CEO@7835814506, संपर्क@7647939564 (173910)

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हे राम तुम्हें आना होगा...राम गीत-

कामता प्रसाद वर्मा सिवनी, जिला-गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) से हे राम गीत सुना रहें हैं:
हे राम तुम्हें आना होगा-
निज मात्र पाना होगा-
आतंक महा भय कारी हैं-
नृत्य तुम्हें अभिचारी हैं-
भारतीय जनता का मान नहीं-
तेरी प्रभुता का ध्यान नहीं-
दुष्टों समझाना होगा-
हे राम तुम्हें आना होगा...

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पति संग प्रीत करेगीं, पति संग स्वर्ग करेंगी...गीत-

ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार पति परमेश्वर के सन्दर्भ में एक गीत सुना रहे हैं:
पति संग प्रीत करेगीं, पति संग स्वर्ग करेंगी-
पति संग प्रेम करेगी-
सात जन्म भटकेगी-
पति संग दगा करेगी-
पहले जन्म चमगादड़ बनेगी...

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »