आमी आज जांवा बाई, आमी आज जांवा...हल्बी कविता-

प्राथमिक शाला पीरमेटा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) कुमारी परमिला हल्बी बोली में एक कविता सुना रही हैं:
आमी आज जांवा बाई, आमी आज जांवा-
बेड़ा पान काऊँ-
मुचकी मारून मारून तोंवा-
आते भुलुन भुलुन बसुन डोवां-
गैयानुवा लाई अमय चाऊं बाई अमय चाऊं... (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

बस्तानार बस्तर से गोंडी में सामूहिक गीत...

ग्राम-बोमड़ा पारा, पंचायत-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम वेक अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं जो गोंडी बोली में है, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: GONDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण घर आ गये थे लेकिन पंचायत में भी कोई काम नहीं मिल रहा है...

ग्राम-पटपरिया हरदोली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोल बता रहे हैं कि वे काम करने के लिये रायपुर गये थे लेकिन अचानक लॉकडाउन होने के कारण उन्हे वापस आना पड़ा| गाँव में कोई काम नहीं मिल रहा है जिसके कारण जीवन यापन करने में दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में रोजगार दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7389139671. रोजगार सहायक@9752560499. (172599) (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में पानी की समस्या है, 5 किलोमीटर दूर से नाले और तालाब का गन्दा पानी लाकर पीते है...

लाली पारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी जयमन मंडावी बता रहे है कि उनके पारे में 15 घर की बस्ती है और आज तक वहां पर पानी सुविधा नहीं कराई गई है | वे लोग गर्मी के दिनों में 5 किलोमीटर दूर से नाले और तालाब का पानी लाकर पीते है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो पानी की व्यवस्था कर देंगे बोले थे लेकिन आज तक नहीं किये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7693835670, PHE@9406078557, CEO@9406016762, सचिव@9406069269. (172328)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

काम के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं मिलता, मजबूरी में बाहर जाना पड़ रहा है...

ग्राम पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजलाल वर्मा बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में बड़ी दिक्कतों के साथ घर वापस आये थे, उनका कहना है कि पंचायत में उन्हें काम नहीं मिल रहा है जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत होती है, उन्होंने रोजगार के लिये के सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इस कारण मजबूरन वापस काम के लिये बाहर जाना पड़ रहा है इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें, जिससे गाँव में रहकर ही जीवन यापन किया जा सके: सचिव@7827927836. सरपंच@7566983256. रोजगार सहायक@7509509836. संपर्क नंबर@9993132032. (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »