श्रीराम जयराम जय-जय राम...श्रीराम भक्ति गीत-
ग्राम+पंचायत-वाह्नपुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी बादुरम कवासी राम भजन गीत सुना रहे है :
श्रीराम जयराम जय-जय राम-
श्री गुरु रामानन्द भगवान-
श्रीराम जयराम जय-जय राम-
अयोध्यापूरी रामा अयोध्यापूरी-
जनकपुरी में जहाँ धनुष तोडा-
श्रीराम जयराम जय-जय राम...
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
श्याम तेरी बंशी बजय धीरे-धीरे...भजन गीत-
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयलाल केवट कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भजन गीत सुना रहे है :
श्याम तेरी बंशी बजय धीरे-धीरे-
श्याम तेरी मुरली बजय धीरे-धीरे-
इत मधुरा उत गोकुल नगरी-
बीच में जामुन बहे धीरे-धीरे-
श्याम तेरी बंशी बजय धीरे-धीरे...
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
यशोदा के ललना हा बंशी बजाय...भक्ति गीत-
लोरमी शारदा जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर
एक भक्ति गीत सुना रहे है:
आ यशोदा के ललना हा बंशी बजाय-
बंशी के धुन ला सुनके राधा रानी हाय-
गोकुल के तीरे-तीरे कान्हा गैयाला चराय गा-
कदम के छाँव मा बैठ के बंशी बजाय गा-
तोर बंशी के धुन ला सुनके राधा निहाय-
यशोदा के ललना हां बंशी बजाय...
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
कमला महिला संघ राशन दूकान में राशन कार्ड को स्थानांतरित कराने की अपील...
गाँव-तीरों, प्रखंड-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखंड) से शिवनारायण महतो बता रहा है कि उनका राशन कार्ड गाँव के नजदीकी कमला महिला संघ दूकान में स्थापित था |यह राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी नही होती थी, लेकिन अचानक जुलाई महिना में बिना किसी जानकारी के राशन कार्ड को दुसरें जगह अर्थात किरण कुमार नायक के दूकान में स्थानांरित कर दिया गया है, जहाँ सभी लोगो से एक किलो, दो किलो तथा चार किलो राशन (चावल) लिया जाता है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से फ़ोन पर बात कर या दबाव बनाकर किरण कुमार नायक के दूकान से कमला महिला संघ दूकान में फिर स्थान्तरित करने में मदद करें : CEO@9608301785. DDC@9431701165. किरण कुमार नायक@8271830654. संपर्क नम्बर@9905890480. (173156)
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प ख़राब है, हम लोग गन्दा पानी पीते है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-गोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से पिंकू कोल बता रहे है कि उनके मोहल्ले में रामगोपाल के घर पास एक हैण्डपम्प है जो बहुत दिनों से ख़राब है उसके कारण वे लोग गन्दा पानी पीते है | उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : PHE विभाग का नम्बर@7047603066, SDO@9424173278. संपर्क नम्बर@7566011389.
