किन्नर समाज में विवाह होने से अब वे भी समाज में एक सामान्य जीवन जी सकेंगे...

पुजारी पार्क, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आज 30 मार्च 2019 को किन्नर समाज की शादी हो रही है | शादी में 15 जोड़े आये हैं| जो अलग-अलग जगह से हैं| शादी में शामिल हुए अजय बैरागी जो शादी में दुल्हे हैं| बता रहे हैं| वे अपने सांथी के सांथ पहले से लिविंग रिलेशन में रहते थे| उन्होंने एक बच्चा गोद लिया है| परिवार की तरह रहते हैं| अब इसके लिये सरकार और कोर्ट से मान्यता मिल गई| जिससे वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| इससे अब उन्हें भी समाज में एक स्थान मिलेगा| यह समाज में बदलाव की दिशा में एक अच्छा कदम है| इससे लोगो में किन्नर समाज के प्रति जो हीन भावना है वो ख़त्म होगी और वे भी दूसरे लोगो की तरह एक सामान्य जीवन जी सकेंगे|

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NEWS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो सबको गले लगाना-
मछली से सीखो स्वदेश के लिए तड़पकर मरना...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

काखर गांव दाई काखर बजाओं माता...देवी गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक देवी भजन सुना रहे हैं :
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई-
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या जैसे बालों के टूटने, झड़ने, दो मुंहे बाल होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| भृंगराज पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, तना, छाल सभी का मिश्रण 250 ग्राम, आंवला 250 ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम, रीठा 250 ग्राम, तीली का तेल 2 लीटर इकठ्ठा कर लें| उसके बाद तेल को छोड़कर बाकी सभी को दरदरा पीसकर पाउडर बना लें| उसके बाद लोहे की कढ़ाई में 2 लीटर तीली के तेल के सांथ सभी को उबालें| जब ये जल जाये| तो ठण्डा कर ले| उसके बाद 5-5ml दिन में दो बार सुबह-शाम बालों में हल्के हांथो से मालिश करें| महिलायें 10 से 15 ml रात को सोते समय बलों में हल्के हांथ से मालिश करें| इससे लाभ हो सकता है| पर्याप्त नींद लें|तनाव से बचें| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा न करें : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे डोंगर पहार में जाबो जी...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे डोंगर पहार में जाबो जी-
डोंगरी पहारे जाबो गा-
महुआ बीखे डोंगर पहारे जाबो रे-
महुआ ला बीख-बीख घामा मा सुखाबो-
घाम अउ पियासे सुघर लटा कूट के खाबो-
डोंगर पहारे जाबो यार...

Posted on: Mar 29, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »