मेरे प्यारे बच्चो सफाई सीखो...गीत-
सीजीनेट के सांथी पूनम देवांगन अपने सखी कुंती मरावी, बसंती तिग्गा, संगीता एक्का के सांथ संदेश दे रही हैं| पूनम बता रही हैं| वे दिव्यांग हैं| उन्हें सीजीनेट का कार्क्रम सुनना अच्छा लगता है| साथ ही स्वच्छता पर एक गीत सुना रही हैं:
मेरे प्यारे बच्चो सफाई सीखो-
नाखून नहीं काटोगे बीमार पड़ोगे-
ब्रस नहीं करोगे बीमार पड़ोगे-
नहीं नहाओगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे बच्चो सफाई सीखो...
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :एलर्जी, अस्थमा और सांस फूलने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी एलर्जी, अस्थमा और सांस फूलने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीबू का रस 2 चम्मच, शहद जंगली 2 चम्मच, काली मिर्च आधा चम्मच, सोंठ एक चम्मच, हल्दी एक चम्मच, सरसों का तेल एक चम्मच लें| सभी को मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें| दो-दो चम्मच दवा सुबह-शाम सेवन करें लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा था, सुधार होने के बाद सुविधा हो गई है-
ग्राम पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| पुटपुटा गाँव में बैगा पारा में जो नल है| उससे पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा था| जिससे लोगो को पानी की दिक्कत होती थी| तब उन्होंने 30 मई 2019 को अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 19 मई 2019 को नल में पाईप लगा दिया गया| जिससे पानी मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | मिथलेश मानिकपुरी@7828324480.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मोटापा कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| शहद जंगली 2 चम्मच, नीबू का रस 2 चम्मच, पानी 1 गिलास, दाल चीनी 1 चम्मच| सभी को मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा कम करने में लाभ मिल सकता है| प्रतिदिन सुबह-शाम टहले| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
