मुझें वृदावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मेरा उम्र 71 साल हो चूका है, कृपया मदद करें...
ग्राम-नवाधकी, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनीराम गोंड वृदा पेंशन की समस्या बता रहे है कि उनकी उम्र 71 साल हो चूका है, पेंशन नहीं मिल रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दियें गयें नम्बरों में बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सचिव@9926926046, सम्पर्क नम्बर@9098594490. ID (183057) DW
Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DISABILITY PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
अभी खबर दिल्ली से आई मक्खी रानी उसको लाई...कविता-
ग्राम-चोलनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से नंदाराम कुंजाम व साथी कविता
सुना रहे है:
अभी खबर दिल्ली से आई-
मक्खी रानी उसको लाई-
टिड्डे ने हांथी को मारा-
हाथी क्या करता बेचारा-
घुस बैठा मटके के अन्दर-
मटके में थे डाई बन्दर-
उन्हें देख कर हाथी रोया-
रोते रोते फिर वही सोया... ID (182982) D
Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DANTEWADA CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: सरकार की योजनाएं वनों को बचने के लिए
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) कुंवर सिंह पुजारी कहतें हैं की जंगलों में अभी सब सही चल रहा है| पूरे जंगल में सरकार ने नए पेड़ पौधे लगे हैं, सागौन, आंवला, नीम आदि के पेड़ लगाए जा रहें हैं| अगर कोई पेड़ सड़क पर दिक्कत करता है तो उसी को काटा जा सकता है| जंगल में जो पेड़ खुद से टूटते हैं, उन्ही को लाकर जलाया जा सकता है| मैंने भी अपनी बाड़ी में कई पेड़ लगाए हैं, बाड़ी में जितने भी पेड़ हैं, सभी उपयोगी हैं| यहाँ हम लोगो को इंद्रा हरेली सहेली का फायदा मिलता है, और भी कई योजनाओं का फायदा मिला है| 1.5 एकड़ जमीन है हमारे पास|(RM)
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: CG KANKER KUVAR PUJARI VANANCHAL SWARA
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिए, अब हमारे पास कोई रोजगार नही है...
जेलवाडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खू हपका बता रहे हैं कि उनके पिता जी पहले गाँव के सरपंच थे, नक्सलियों ने बिना कारण ही उनके पिता जी को सन 2005 में जान से मार दिए| जिससे वे बहुत परेशान थे, बाद में उन्हें सरकार ने एक लाख रूपये की सहायत राशि दिए, कोई नौकरी नही दिए हैं| वे चाहते हैं उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे आपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें|
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मै पहले गाँव का मुखिया था, नक्सलियों के आतंक से डर कर गाँव छोड़ दिये...
श्यामनगर अंतागढ़, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) मंगल सिंह सोरी बता रहे हैं कि वे अपने गाँव के मुखिया थे, नक्सलियों को भी अपना योगदान दे रहे थे जैसे उन्हें खाना, चावल दाल, सब्जी आदि| फिर नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान कर रहे थे| इसलिए ये साथी नक्सलियों से आहत होकर अपने परिवार के साथ अन्तःगढ़ में आकार रहने लगे उन्हें शासन के तरफ से अब कोई मदद नही मिला| वे सरकार से मदद की मांग करते हैं कि उन्हें कोई दैनिक रोजगार दे जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें |
