मै पढ़ाई के अलावा, फुटबाल, क्रिकेट मैच खेलने में भाग लेता हूँ-
हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बिपिन कुमार रज्जाक बता रहे हैं कि ये ग्राम-सिल्फिली ब्लॉक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर के रहने वाले हैं अभी ये शासकिय उच्च माध्यमिक पाठशाला करसी में 11वी कक्षा में पढ़ाई कर कहे है पढ़-लिखाकर आप लोग के आशिर्वाद से आगे IPS बनने के बारे में सोच रहे हैं इसके अलावा खेल में भी रूचि लगाते हैं सबसे ज्यादा फुटबाल खेलते हैं और क्रिकेट मैच इनलोगों का ग्यारह खिलाडियों का टीम है सभी लोग मिलकर खेलते हैं अभी स्कूल में ही खेलते बाहर के तैयारी कर रहे हैं और खेलने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है:संपर्क नम्बर @9165905655 CS
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BIPINKUMAR RAJJAK EDUCATION PRTAPPUR SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छूट गया घर सोने का...कविता-
ग्राम-खुटैनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रियंका मार्को एक गीत सुना रही हैं:
छूट गया घर सोने का-
सुना पहले थी ये विराना-
किसी रंग बिरंगे और उमंग भरे मै-
मेले के लौटने पर एक आदमी देखा-
थका हारा और बिलकुल अकेला...
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: BALRAMPUR CG POEM PRIYANKA MARKO SONG VICTIMS REGISTER
सीता पति वरता को, फिर से कहां पाओगे...भजन-
खैरागढ़, राजनादगांव (छत्तीसगढ़) से रेखा कंट्रा एक गीत सुना रही हैं:
सीता पति वरता को, फिर से कहां पाओगे-
धोबी के कहने पर, दोष जो लगाओगे-
और बार श्री राम अग्नी पर बिठाओगे-
सीता पति वरता को, फिर से कहां पाओगे-
क्या तुम्हे यकीन नहीं है सीता की अग्नी परीक्षा... (AR)
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON REKHA KANTRA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के वार्ड 9 में रोड बहुत खराब है आने जाने में दिक्कत होती है, शिकायत कर पर कोई ध्यान नहीं द
ग्राम-धूमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ रामचरण अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वे कह रहे हैं, उनके गाँव के वार्ड नम्बर 9 में रोड की बहुत समस्या है | सड़क में कीचड़ बहुत होता है वाहनों का आना जाना बंद हो जाता है | पैदल चलने में भी बहुत परेशानी होता है | इस समस्या से 8-10 साल से जूझ रहे है | सी सी रोड बनवाने के लिए पंचायत में आवेदन भी दिए थे सरपंच के पास शिकायत भी किये तो बन जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है तो उनका कहना है कि रोड बन जाता तो हम लोगो को सुविधा होता | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: सरपंच@6268191613. संपर्क रामचरण@7640820501. (170215) NP
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM ROAD RAMCHARAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
रोपा के लिए हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं,लेई धान पुराने बीज बोते हैं,बियासी करने पर अच्छा हो�
ग्राम-बाकुलवाही ब्लॉक-छिन्द्गढ़ जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कुमार हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को अपने खेती के बारे में बता रहे हैं कि अभी बरसात के समय धान कि खेती करेंगे रोपा और लेई धान बोते है लेई धान घर का पुराना बीज बोते है और रोपा के लिए क्रषि विभाग से हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं लेई धान बोने के बाद जोताई करके बियासी करना पड़ता है जिससे पेड़ कि दुरी बन जाता है और ज्यादा मात्रा में होता है रोपा एक बार लगाने से हो जाता है रोपा लगाने से लेई धान से थोड़ा ज्यादा फसल होता है धान में गोबर खाद्य और कुछ डीएपी खाद्य डालते हैं जिससे धान पेड़ कि मोटापा बढ़ जाता है जमीन का उर्जा शक्ती और नमी बनी रहती है यूरिया डालने से जमीन को टाईट कर देता है इसलिए नहीं डालते और धान खाने के लिए भरपूर मात्रा में हो जाता है कुछ बेच भी देते हैं थोड़ा बहुत सब्जी लगा लेते हैं इसी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं:संपर्क नंबर @7587788085 CS
