पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस का मुखबिर बताकर नक्सली जंगल में ले गये, अभी तक नौकरी नहीं मिला...

ग्राम-गुर्दाटोला, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुन्दरलाल पटेल बता रहें हैं कि वे ब्लाक के अंदर काम कर रहे थे| उनको पुलिस का मुखबिर बता कर जंगल में ले गए, और हाथ पैर को बाँध कर घायल होते तक मारे और चार दिन का मोहलत दिए थे, चार के बाद सुन्दरलाल पटेल वहां से भाग कर आये| अभी वे भानुप्रतापपुर में रहते हैं, उनको तीन बार से नौकरी का आदेश मिला था, पर अभी तक उनको नौकरी नही मिला हैं,सम्पर्क नम्बर@7805009679. (184023)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2011 में पिताजी को नक्सलियों ने जान से मारा, छोटे भाई को मुआवजा और नौकरी मिला...

जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहें हैं कि 2007 में नक्सलियों ने घर में आकर हमला किये और पिताजी के पैर को काट दिए थे| उस समय महादेव छोटे थे, पढ़ाई कर रहे थे| पिताजी लंगड़ा होने के बावजूद भी अपने परिवार को अच्छे से सम्भाल के रखते थे| परिवार भैरमगढ़ रहते थे 2011 में गाँव के खेतों को देखने गए थे, इसकी जानकारी नक्सली लोगों को पता चला तो वे आकर पिताजी को कुल्हाड़ी और चाक़ू से जान से मार दिए| इसका मुआवजा मेरे छोटे भाई को नौकरी मिला हैं|सम्पर्क नम्बर 9407752476. (183944)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

वनांचल स्वर: वनवासियों की देव नीति...

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) विरेन्द्र कुमार जो धनेली कन्हार के सरपंच हैं, ग्राम के महासम्मेलन के बारे में जानकारी दे रहे हैं| पूर्वज बताते थे कि गाँव के गायता, पटेल की नियुक्ति सर्वसम्मीति से होनी चाहिए| शीतला के पुजारी निर्वाचक होते हैं| जिस प्रकार विधायक, सरपंच के चुनाव होते हैं| पूर्वज ने देव नीति की स्थापना की थी जिसकी मदद से नियम-कायदे बनाए जाते थे , चुनाव करवाए जाते थे| आगामी १५ मार्च को गायता पुजारी का विधिवत निर्माण होना है महासम्मेलन के दौर होंगे| 52 परगना के देव, मांझी, मूरादार, पुजारीयों की उपस्तिथि होगी| सभी उम्र के लोगो कि उपस्तिथि होगी| गाँव की सीमा के अंदर रहने वाले सभी जीवों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान होगा| संपर्क:- 8839492918(RM)

Posted on: Feb 08, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: आने वाली पीढ़ी के लिए वन बचाते वनवासी...

ग्राम-हिटारकसा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से तुलसी राम साहू जी बताते हैं कि जंगल खत्म हो रहा है, अब जंगल में कुछ नहीं हैं। बाहरी ठेकेदारों ने आकर यहां के पेड़ काट डाले। यहाँ से मिलने वाले उपज घरों में ही इस्तेमाल हो पाते हैं, बेचने के लिए कुछ नही बचता। वैन समिति प्रयासरत है जिसकी वजह से अभी पेड़ो कि कटाई पर रुकावट है। गांव वाले भी अब समझते हैं। जंगल में लगने वाली आग को पानी दारा से बुझाते हैं। भालू भी गांव में आते रहते हैं, लेकिन किसी को कोई नुकसान नही पहुंचाते।
संपर्क:- 7724900502(RM)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER TULSI SAHU VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: सिमटते जंगल...

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़)
सुकराम फरदिया बतातें हैं कि २० वर्ष पहले जंगल अच्छी स्तिथि में था, झाड भी बहुत थे| हमें फल-सब्जी भी जंगल से आसानी से मिल जाता था| जंगल से मिलने वाले खाद्य पदार्थो से हमारा गुजारा हो जाता था| जंगल से फल लाकर हम लोग बेचते भी थे| लेकिन अब सब खत्म होता जा रहा है, शासन ध्यान नही दे रहा है| शासन वाले गाँव वालों से आकर बोलते ही कि जंगल बचाओ लेकिन वो खुद ध्यान नही देतें| नर्सरी भी खत्म हो गयी है| सागौन का पेड़, अमली, कटहल यह सब जंगल में नर्सरी में लगाया गया था| लेकिन अब खत्म हो गया है| जंगल खत्म हो चुका है, इसलिए घेराबंदी कि जा रही है जंगल को बचाने के लिए| अब लकड़ी नही मिलता, शासन सिलिंडर गैस देता है| अपनी निजी ज़मीन पर ही हम उगाते हैं|
सम्पर्क:- 6568921280(RM)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »