आवागमन में परेशानी सड़क के कारण, अधिकारी सुनवाई नही कर रहे है, कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सविता दुग्गा और उनके साथ ग्रामवासी फल्लीराम, जयराम बता रहें हैं की उनके गांव में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कत होता है आने-जाने में कीचड़ हो जाता है, बेल गाड़ी तथा मोटर सायकल बिलकुल ही नही चल पाते इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच के पास बोले परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये लेकिन ग्रामीणों का कहना है इस रोड को बनवाना जाय इस लिए सीजीनेट स्वर के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें: सम्पर्क@7587228798. सरपंच@6263356660. सचिव@8587499033. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM SAVITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गांव का शौचालय नही बनाये, बोलने पर अधिकारी ध्यान नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराझोर, जिला-नारायणपूर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट को गाँव के अमर सिंह जुर्रे बता रहे है कि, शौचालय का लाभ नही दिया जा रहा है,जबकि शौचालय बनाने हेतू शासन की तरफ़ से आर्थिक मदद दी जाती है, इसको लेकर सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके है, लेकिन ध्यान ही नहीं देते. शौचालय बन जाने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा, अभी रात को बाहर में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है.कुपया अधिकारियों को दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे. ताकि शौचालय का लाभ मिल सके. CEO@9425263888. पंचायत सचिव@9479023711. संपर्क@9406177251.
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: KANHAILAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पिछलें 9 महीनों से नही जला सोलर लाइट, अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-कुकराझोर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरपंच गयानराम मांडवी के साथ हैं जो अपने गाँव के सोलर लाइट के समस्या के बारे में बता रहें हैं|सोलर लाइट लग चूका है लेकिन अभी 8 महिने से जल नहीं रहा है| नयापारा के 60 मकान और मुंडापारा के 25-30 घर इस वजह से परेशानी में हैं| रात में जाने आने में दिक्कत के साथ लोगों को अँधेरे से तकलीफ हो रही है| जिले के कलेक्टर ऑफिस रोड के क्रेडा ऑफिस में इसकी शिकायत करने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं और काम अब तक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर सोलर लाइट बनवाने में मदद करे. सरपंच जी से और जानकारी हेतु 7587412944 पर कॉल करें. सचिव सोहन उलकी@9479023711. सीईओ कार्यकारी अधिकारी@9425263888. जिला कलेक्टर@ 9425205669
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ख़राब सडक के चलते हो रही हैं परेशानी मदद की अपील
ग्राम-मेटागुढ़ा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा, (छत्तीसगढ़) से प्रतिनिधि भोला बघेल पत्रकारिता यात्रा के दौरान स्थानीय महिला कुमारी, लक्ष्मी, रज्जो, रानी आदि से वार्तालाप कर रोड की समस्या उजागर कर रहे हैं| मुख्य रोड़ से भीतर होने कारण पक्के रास्ते की जरूरत है| गड्ढो के कारण बारिश में जाना मुश्किल हो जाता है| चूँकि गाँव वाले स्वयं आवेदन करना नहीं जानते इसीलिए सीजी नेट सुननेवाले श्रोताओ से अपील हैं की नीचे दिए गये नम्बरों से सम्पर्क कर दबाव बनाकर रोड का काम कराने में सहयोग दें|
मारको सरपंच@9479008663. सचिव साईं श्रीनिवास@9424287810. कलेक्टर श्री. चंदन कुमार @7354040265. मुख्य कार्यकारी सीईओ@9424124080.
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL KONTA PROBLEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
2 वर्ष हो गया मजदूरी किये, नही मिला मजदूरी पैसा, अधिकारी सुन नही रहे, कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-भदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुर साथ में रामू बता रहें है की रोजगार गारंटी योजना के तहत इमली टोला तलाब में काम किये थे, 2 साल हो गया उसका आधा मजदूरी नही मिला है, 6 सप्ताह काम कियें है, उन्होंने इसके लिये सचिव सरपंच को बोले उनलोग बोलते है की आज मिलेगा कल मिलेगा कर के गुमराह कर रहे है. लेकिन आज तक नही मिला है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी किया गया पैसा दिलाने में मदद करे. सरपंच@9685685936. सचिव@7898126988. सम्पर्क संतराम@8435231568.
