सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह कर रहें है. चार सवालों का जवाब कृपया फ़ोन करके बताये...
वीरेन्द्र गंधर्व जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे है, सीजीनेट स्वर में अनेकों प्रकार के सन्देश प्रसारण किया जाता है, गीत -संगीत, निबन्ध-कहानी या कोई सरकारी योजनाये से जुडी समस्या सन्देश जिसे सीजीनेट सुनने साथियों के द्वारा मदद की आशा अधिक रहती है- इसी प्रकार से सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से साथ सवाल-जवाब भी करना चाहिए|
जिस में से चार सवालों का जवाब देना है-
1. छत्तीसगढ़ के गाँधी किसको कहा जाता है?
2. महाराणा प्रताप के घोड़े का क्या नाम था?
3. महात्मा गाँधी कौन से सन में रायपुर छत्तीसगढ़ आये थे?
4. अर्जुन पुरुस्कार कौन से क्षेत्र में दिया जाता है?
संपर्क वीरेन्द्र गंधर्व@9098921436.
Posted on: Aug 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
पेड़ो से निकली हवा कहती है...कोरोना गीत-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से जगदेव प्रसाद कोया कोरोना और हवा से संबधित एक कविता सुना रहा है-
पेड़ो से निकली हवा कहती है-
कौन हो जो मेरे सेवक से बैर करती हो-
बिना उसूल के जान से मार डालती हो-
कारखानों और फैक्टरी से निकली हवा कहाती-
मै मेरा नाम प्रदुषण मै जो करू मेरा न मर्जी-
इंसान कहता है पेड़ो से क्या लाभ मुझे मिल जायेगा-
कारखाने फैक्ट्रियों कम मेरा जीना हराम-
पेड़ कहती है अरे तू है बैमान-
नही है तू इंसान अरे जरा सोच प्रदुषण कहती है-
मै जो करू इसी का नाम है...
Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
खेत के पास कुआँ है उसी कुए का पानी पिते है, जिसे बीमार होते है, नल लगवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत पकनार 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण महिला कमली बाई वार्ड पंच बता रही है, ग्राम पंचायत के आश्रित गाँव देवा पारा में लगभग 10-15 मकानों की संख्या है जहा पर पानी की बड़ी समस्या है बताया जा है इस समय लोग खेतों के पास कुआँ बनाकर और वही का पानी पिने के लिए मजबूर है, यह का पानी पिने से कई प्रकार की बामारियों से झूझते है, पानी की समस्या को लेकर अधिकारीयों को आवेदन दिया गया परन्तु किसी प्रकार कोई निराकरण नही किये इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर पानी की व्यवस्था नल लगवाने में मदद करे. CEO@9425592215. सरपंच@6260458974. सपंर्क@9391153889.
Posted on: Aug 13, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : पागलपन होना, नेत्र लाल होना, नाड़ी तीव्र गति होना उसका घरेलु उपचार...
ग्राम -रनई, थाना-पट्टना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़ )से वैध केदारनाथ पटेल आदमी का पागलपन होना, नेत्र लाल होना, नाड़ी तीव्र गति हो जाती है रोगी बेकाम और तूफानी हो जाता है उस रोग का घरेलु उपचार बता रहा है, प्राय: सभी के घरों में पाए जाने वाले कुश्मंडा (पेठा) जिसकी सब्जी बनाते है.जिसका औषधि उपचार गुण बता रहा है कुश्मंडा (पेठा) का रस को बीमार आदमी को पिलाये जिससे वह दस्त के साथ साफ हो जाता है जिसके पश्चात् मरीज को अच्छे जिसे यहाँ बीमारी में आराम मिलता है. संपर्क@983640015.
Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
रोज दिन कस महादेव सब सांझे सोच के सुते हो...छत्तीसगढ़ रोपाई गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कुरगी, तहसील ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया धान रोपाई के समय गाये जाने वाले गीत सुना रहा है-
रोज दिन कस महादेव सब सांझे सोच के सुते हो-
ये खेतला सिद्ध करके ओला आहे जोतक हो महादेव-
होवत हे बिहान महादेव खेते नांगर नांदे हो महादेव-
जोतत जोताते महादेव के टूट गयो जुवा के पचरे हो-
रुखना बसूले चलदेन कैलास पर्वत हो महादेव...
