गाँव में रोड़ नहीं है, आने जाने में दिक्कत होती है-
ग्राम-कांकेरबेड़ा, पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जितेंद्र कुमार भरत बता रहे हैं, गांव के वार्ड नंबर 12 में रोड नहीं है, दूरी 3 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9424158241, सचिव@9479162617, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888. संपर्क नंबर@7587249102.
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आंगनबाड़ी में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है...कृपया मदद करें-
ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराछोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से गंगा आचला बता रहे हैं, आंगनवाड़ी में लाईट और पानी की सुवधा नहीं है, गर्मी के दिनो में पानी की समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7587402919, सचिव@9479023711. संपर्क नंबर@7647928007.
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सभी कागजात जमा करने पर भी नही मिला विधवा पेंशन, कृपया मदद करे-
ग्राम-सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ मौजूद है ग्रामीण महिला गीताबाई जिनकी विधवा पेंशन नहीं मिल पाई, जबकि उन्होंने सरपंच सचिव तथा सीईओ को सभी कागज तथा प्रमाणपत्र दे दिए हैं| एक वर्ष से वे भटक रहीं हैं | सचिव बघेल कहते हैं, की हमने पेंशन जमा कर दी हैं और काम पूरा हो चूका है जबकि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला| गीताबाई का कहना है की उन्हें मुर्ख बनाया जा रहा है| इस विषय पर अधिक या विस्तार से जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9669809753. और सीजीनेट स्वर सुनने वालों से विशेष अनुरोध है की नीचे दिए नंबरों पर बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें. सरपंच@7354908495. पूर्व सचिव@8230910322. वर्तमान सचिव@7959095354. सीईओ@7089659087.
Posted on: Nov 09, 2019. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
आने-जाने में दिक्कतें सड़क बना कारण, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-
ग्राम-कापसी, पंचायत-हलामीमुंजमेंठा, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू कापसी गाँव के ग्रामीणों से गाँव कि समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे है. ग्रामवासी तिगराय पोटाई, जुगल पोटाई बता रहे है गाँव की सड़क बहुत ख़राब आने जाने में होती है समस्या, बच्चों को स्कूल व आंगनवाडी के बच्चों को भी दूसरे बस्ती की ओर से आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को लेकर ग्राम सभा में बात पर उनके द्वारा बताया जाता है हो जायेगा हो जायेगा परन्तु अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही कोई पहल नही किये. तत्कालीन पंचायत सचिव व पूर्व के सचिव को भी कई बार बोले लेकिन कोई नहीं ध्यान देते है|, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर रोड़ बनवाने में मदद करे. सरपंच@7587307858. नूतन जसवाल सचिव@7587801190.
Posted on: Nov 09, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
निराश्रित पेंशन की अंशतः राशी मिली, पूरी पेंशन दिलाने में मदद करे...
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव के बाबूजी कश्यप से बात कर रहे है, वह बता रहे है, कुछ दिनों पहले निराश्रित पेंशन का 11 महीनों से पेंशन नहीं मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था| जिसका असर यह हुआ कि सरपंच ने घर आकर 1400 रूपये दे दियें है. इसके लिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है. लेकिन अभी भी, 2100 रूपये बाकि है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से पुनः मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव डाले ताकि निराश्रित पेंशन का पूरा बकाया राशि भी मिल जाए. मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोरमी@7974539283. सचिव@8919561846.
