चुनुर-चुनुर पयरी के बजत मोर जरा माई...गीत-
ग्राम-बोंगा, पोस्ट-गोविन्दपुर, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से पुष्पा नेताम एक गीत सुना रही है :
चुनुर-चुनुर पयरी के बजत मोर जरा माई-
मोला ले चल, मोला ले चल शिवा रंगीला में-
दीदी जरिया के गाँव ओ दीदी जरिया के गाँव-
मोला ले चल, मोला ले चल शिवा रंगीला में...
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
लेरी-लेरी बगेसे मारी हिको पगोरा को जोड़ी...हल्बी विवाह गीत-
ग्राम-मेरीडोन्ग, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बालमती एक हल्बी विवाह गीत सुना रही है:
लेरी-लेरी बगेसे मारी-
हिको पगोरा को जोड़ी-
हिके सोना आगयो ओउना दी...
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: HELBI SONG SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति को गुजरे 4 साल हो गए, लेकिन विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, सरपंच ध्यान नहीं देते...
राउत पारा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ सुनीता यादव जो बता रही है कि उनके पास घर भी नहीं है और उनके पति को गुजरे 4 साल हो गए है लेकिन उनको अभी तक विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है | वो बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है और चावल भी खरीदकर खाती है | पेंशन के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत की तो आधार कार्ड भी जमा करवाए है और मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7067830556, सरपंच9399311762, सचिव@8839499508. (172691)
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: PENSION SONG VICTIMS REGISTER
शासकीय जमीन पर गाँव के दबंग जबरदस्ती कब्ज़ा कर रहे है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है...
ग्राम-पातिन, पोस्ट-घुमन, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दिनेश पाल बता रहे है कि उनके घर बगल में जो शासकीय जमीन है उसका नम्बर 110 है उसमे जो जमीन खाली पड़ी है डेढ़ एकड़ जमीन उसमे एक गाँव का दबंग आदमी हीरामणि पाल, मुन्नालाल पाल और लालमणि पाल इन लोगो के द्वारा उस जमीन पर जबरदस्ती कब्ज़ा किया जा रहा है | जबकि उन्होंने उसको खेल के मैदान के लिए अपील किये थे | उसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार, कलेक्टर और रीवा कमिश्नर और पटवारी को भी किये थे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके खेल का मैदान बनाने का प्रयास करें : इंद्रभान रावत पटवारी@9584617358, संपर्क नम्बर@8827372393.
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: LAND SONG VICTIMS REGISTER
मेरी नैया मैं बैठ भगवन गंगा मैया धीरे चलो...भजन गीत-
ग्राम-पातिन, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दिनेश पाल एक भजन गीत सुना रहे है:
मेरी नैया मैं बैठ भगवन गंगा मैया धीरे चलो-
काहे काट की नैया बनी है-
काहेन के लगे तीर वार-
गंगा मैया धीरे चलो...
