हम लोग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर जीते हैं, अधिकारी बार बार कहने पर भी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-समनापुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से किशोर कुमार सरोते बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में पानी की बहुत समस्या है, जो जनवरी माह से जून-जुलाई माह तक रहती है जब बारिश नहीं आ जाती। वे 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, कई बार उन्होंने संबंधित विभागों में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, विधायक@9425026789, PHE@9200067690. किशोर कुमार सरोते@9644546129.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KISHOR KUMAR SAROTE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got compensation for fire damage after recording message on Swara, thanks...

Arti Valmiki is calling from Satpur village in Batiagarh block of Damoh district in Madhya Pradesh and says she had recorded a message from Mulia bai whose house was burnt in an accident but she was not getting her compensation after many follow ups. Then she recorded a message on CGnet Swara. After that she got a call from officers who helped them and now compensation was paid last week. She wants to thank all listeners who put pressure on officers and also officers who helped. Arti@9993358662

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: Arti Valmiki SONG VICTIMS REGISTER

मेरे आँगन में तुलसी का पेड़ सजना...बन्ना गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा एक बन्ना गीत सुना रही है:
मेरे आँगन में तुलसी का पेड़ सजना-
पूजा से पाई सुन्दर ललेना-
मैंने सासू बुलवाई हो आई नहीं-
अपने अम्मा से नाता तोड़ सजना-
मैंने जेठी बुलवाई हो आई नहीं-
अपनी भाभी से नाता तोड़ सजना-
मेरे आँगन में तुलसी का पेड़ सजना...

Posted on: Jan 29, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

माँ को मनाने में बड़ा मजा आता है...गीत -

मंदाकनी मिश्रा ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से माँ और भक्त के बारे में एक गीत सुना रही है:
माँ को मनाने में बड़ा मजा आता है-
माँ चन्दन बनी हम पानी बनी-
लग जाने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ तू दीपक बनी हम तो बाती बनी-
जल जाने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ तू माखन बनी हम मिश्री बनी-
भोग लगने में बड़ा मजा आता हैं-
माँ को मनाने में बड़ा मजा आता हैं...

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारी उम्र 70-75 है, जब से नया सरपंच बना है, हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है...

ग्राम-भैसाकट्टा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेशराम वाल्मीकि और देवबती सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के गीता टेकाम को बता रहे है कि उनकी उम्र 70-75 साल हो गया है जब से नया सरपंच बना है तब से उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास शिकायत किये है तो मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नही मिला है तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन उनको मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9406341135, C.E.O.@9425228067. गीता टेकाम@9425648073.

Posted on: Jan 06, 2018. Tags: GANESHRAM VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »