मिलाए कोन है उजर चाउर मा गोटी...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
मिलाए कोन है उजर चाउर मा गोटी-
नगाए कोन है हमर बांटा के रोटी-
पहली रहिसे पिरकी अब होगे फोरा-
हमरेच छानी ऊपर भूजे उन होरा-
पिरत कोन है हमर खोचे लिंगोटी-
हमरे ला खाए अउ हमी ला बिजराए-
बड़े-बड़े आंखी हमी ला दिखाए...
Posted on: Mar 04, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर...भजन गीत
ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक भजन गीत सुना रही हैं:
प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर-
मन मंदिर में गफिला झाड़ू रोज लगाया कर-
सोने में तू रात गंवाई दिन भर करता पाप रहा-
इसी तरह बरबाद तू बंदे होता अपने आप रहा-
प्रातः काल उठ प्रेम से सतसंगत में जाया कर-
दुखिया पास पड़ा है तेरे तूने मौज उड़ाई तो क्या-
भूखा प्यासा पड़ा पडोसी तूने रोटी खाई तो क्या...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
बेडा कैसी पार होई रे, जिन्दगी सुधार होई रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
बेड़ा कैसी पार होई रे जिन्दगी सुधार होई रे-
नहीं ये मजदार म नहीं है खौवया-
झेला ख़तवार सौंपे अपने दिखैया-
और कौनो सवार होई रे-
जाति पाती भाषा म बटे गए सबोजन-
बन गए भाई के दुश्मन-
ये म अब सुधार होई रे-
बेडा कैसी पार होई न...
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टि बाधित विद्यालय सक्ती जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ में निःशुल्क छात्रावास की सुविधा है...
जिला-जांजगीर-चांपा, (छत्तीसगढ़) से उत्तम साहू बता रहे है मै दृष्टि बाधित विद्यालय सक्ती में शिक्षक हूँ, वे बता रहे हैं कि उनके विद्यालय में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि से पढ़ाया जाता है | उनको वहां बगैर किसी सहयोगी की मदद से चलना फिरना सिखाया जाता है, उनको वहां संगीत की शिक्षा भी दी जाती है | विद्यालय में निःशुल्क छात्रावास की व्यवस्था भी है जो भी दृष्टि बाधित बालक-बालिका उनके विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है वे उनका फॉर्म भर सकते है और आगे आने वाले वर्ष में अध्ययन कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए कोइ भी दिए गए नंबर से संपर्क करें, और वे उनकी पूरी मदद करने का प्रयास करेंगे। उत्तम साहू@7024205006.
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: SONG UTTAM SAHU VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन खाने से बहुत सारे लाभ
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू लहसुन के सेवन के बारे में बता रहे है, लहसुन सब्जी के लिए लाभकारी तथा शरीर के लिए वरदान स्वरुप है| लहसुन के प्रतिदिन सेवन से शरीर में नये कोश और उर्जा उत्पन्न होती है और सब्जी में लहसुन के 10-15 कड़ी अलग से डालकर खाने से असमय उपस्थित बुढापे को दूर करता है| इससे जवानीपन बरकरार रहता है| और बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है| यह शरीर को नवस्पूर्ति ताजगी महसूस कराता है और यह शरीर को रोगों से लड़ने में प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है तथा ज्ञान तत्वों को भी बल देता है| यह अनेक रोगों में काम आने वाली जंतु नाशक दर्द नाशक औषधि है यह वात कफ के रोगियों के लिए वरदान है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क अमित साहू@8964931287.
