दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय ;छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है....
जिला-राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गन्धर्व जी बता रहें है कि वहाँ करीब बीस सालों से उनकी आभिलाषा थी कि वहां दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय स्थापित हो|अब वहां दृष्टि बाधित और दिव्यांगी बच्चों का विद्यालय है,जिसमें प्राथमिक कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, क्योंकि दृष्टि बाधित बच्चों की संख्या कम होती है इसलिए यहाँ सीट बहुत खाली है|संपर्क हेतू|@9091261436.
Posted on: Jun 30, 2021. Tags: C.G. IMPAIRMENT RAJNANDAGANV SCHOOL VISUAL
पीडितो का रजिस्टर : 2010 में नक्सलियों ने घर आकर उन्हें ले गये...
ग्राम-कुतुमबेड़ा, पोस्ट-सिसुड़, थाना-कोयलीबेड़ा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से सुनीता उसेंडी बता रही हैं कि उनके घर 6 सदस्य हैं, उनके बड़े भाई का नाम कार्तिक उसेंडी था। 2010 में एक अनजान व्यक्ति घर में आया और उसे ले गया। गांव के लोगों ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया है। घर वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, उन्होंने एफ.आई.आर. भी दर्ज किया, वहाँ भी कोई कार्यवाही नहीं हुई न ही अभ तक सरकार की तरफ से कोई सहयोग मिला है। इसलिए वे साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं। अधिक जानकारी के लिऐ संपर्क@8305419892. GT
Posted on: Jun 28, 2021. Tags: CG KANKER MAOIST VICTIM SUNITA USENDI VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: बम्ब ब्लास्ट में उनका मृत्यु हो गया, उनको सरकार की तरफ से पांच लाख उन्हें मदद
ग्राम-मेटागुला, पंचायत-मुल्लाकिसोली, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजू राणा साथ में सुकनी बता रहे हैं की उनके पति SCO थे, और उनका बम्ब ब्लास्ट में उनका मृत्यु हो गया, उनको सरकार की तरफ से पांच लाख उन्हें मदद मिली, और आंगनबाड़ी में नौकरी दी, पढाई कम करने के वजह से उनको बहुत दिक्कत हो रही है, बच्चों को पढ़ा नही पाती है, उनका कहना है की उन्हें चपरासी का नौकरी दिया जायें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302807463, SDM@9437608423, कलेक्टर@7864284001.GT
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: CG MAOIST VICTIM SUKANI SUKAMA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: ठेकेदार का काम करतें थे, लेबरों को पैसे देने के लिए गयें थे, फिर उनको रास्ता मे
ग्राम-केरलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कल्याणी मानिकपुरी बता रहे हैं, उनके पति ठेकेदार का काम करतें थे, लेबरों को पैसे देने के लिए गयें थे, फिर उनको रास्ता में नक्सलियों ने पकड़ लिए और कुछ देर तक रखे, उनके साथ में 2 लोग थे उनको छोड़ दियें, और उनके पति को मार दियें, घटना होने के बाद कोई सहारा नही था, फिर उन्हें शासन के तरफ से एक लाख रुपयें पैसा मिला था, पहले बहुत परेशानी होती थी अपने बच्चों का पढ़ाने लिखाने के लिए उनके पास पैसा नही था| सरकार से निवेदन कर रहे हैं, उनको नौकरी दिया जाए ताकि उनके बच्चो का पालन पोषण हो सकें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7067721856. GT
Posted on: Jun 24, 2021. Tags: CG DISPLACED KALYANI MANIKAPUR KILLED SUKAMA VICTIMS RAJISTAR VICTIM MAOIST
पीड़ितों का रजिस्टर: अपना गांव छोड़कर 1998 में जमीन के लियें आयें...
ग्राम-असरापेटा, पंचायत-गुमडापल्ली रंगापोरोम, जिला-कोतागुड़ा (तेलंगना) से उइके सुरेश बता रहे हैं, उनलोग पहले सुकमा जिला में रहते थे, और उनका जमीन नही था, इसलियें वे लोग अपना गांव छोड़कर 1998 में गयें| और वहां भी उनका पट्टा नही बना हैं, बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9676537956. GT
