पंचायत के ओर से नाली निर्माण में मजदूरी किया जिसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है, मदद करें...

लोहरापारा, ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सोनाधर कश्यप बता रहे हैं कि उन्होंने पंचायत के तरफ से हो रहे नाली निर्माण के लिए काम किया था लेकिन उसकी मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उनके गाँव से 15-16 लोगों ने 12 दिन काम किया जिस में से सब को केवल रु.300 मिला है। जो नए सरपंच हैं वे कहते हैं कि पंचायत के पास पैसा नहीं है।

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM SONADHAR KASHYAP WAGES

हैण्डपंप खराब है, 5 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-गांजो पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम बता रहे हैं, पारा में 22 घर है जो पानी की समस्या से परेशान हैं, पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, लोगो को पानी के लिये 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, झिरिया से पानी लाते हैं, उन्होंने सचिव, सरपंच को आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: PHE@07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BALIRAM BASTAR PRONLEM GUHAR HANDPUMP WATER

तय दरस देबे भौजी तोर खोपा में गोंदा दरस देबे तय दरस दे दे तय दरस दे दे तय दरस देदे ...

गीत :-ग्राम कोटया से मेवालाल देवांगन,जिला सूरजपुर छहिसगढ़ से
तय दरस देबे भौजी तोर खोपा में गोंदा दरस देबे
तय दरस दे दे तय दरस दे दे तय दरस दे
भौजी है चंचल है दादा हे लूँगवय
भौजी के माया में फस गे देवर हो दरस दे दे...

Posted on: Aug 06, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SONG SURJPUR

गाँव के इमली के बारे में चर्चा कर रहे हैं-

ग्राम-सुंदरवाडा, पंचायत-कोलावाडा, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसाय नाग बता रहे हैं इमली के बारे में चर्चा कर रहे हैं, उनके गांव में 30 इमली का पेड़ हैं और वहाँ 40 घर का जनसंख्या है| गांव के लोग मिलकर के इमली का फल को तोड़ते हैं और बाजार में उससे 10-12 रुपये किलो में बिकता है| 8 क्विंटल लगभग होता है| सभी लोग गाँव वाले पैसा को बटते हैं| और कुछ अपना-अपना खरीद कर घर ले जाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 9430313721.

Posted on: Aug 03, 2022. Tags: CG DHANSHAY DISCUSSION TAMARIND VILLAGE

बकाया राशि को रोक दिए हैं, पैसे की मांग कर रहे हैं, कृपया मदद करें-

झांसी उत्तरप्रदेस से जितेंद्र गुप्ता जी बता रहे है| इनका कहना है कि ये संदेश महानिदेशक शिक्षाविध श्रीमान विजयकरण आनंद जी तक पहुच जाए| ये ईमानदार व न्यायप्रिय व्यक्ति हैं| जितेंद्र जी नई शिक्षा विधि के अविस्कारक, आक्सीजन का सही नामकरण करने वाले व्यक्ति हैं|आज वे वित्त लेखा विभाग के भ्रष्टाचार के शिकार हो गए हैं और अपने बकाया राशि को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| इनके 8.50 लाख रुपये बकाया है |इस राशि को झांसी जिले के लेखाधिकारी सचिन दीक्षित जी बकाया राशि को पिछले 2 वर्षों से रोके हुए हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं|इस समय इनको अपने अविस्कार को आगे बड़ाना था पर अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| पीड़ित संपर्क नंबर@9005515450, कमिश्नर अजय शंकर पण्डेय@9454417501.

Posted on: Aug 02, 2022. Tags: CORRUPTION JHANSI PROBLEM UP

« View Newer Reports

View Older Reports »