वनांचल स्वर: पहले महुआ, टोरी, सरई का तेल खाते थे अब वह ख़तम है, सब बाज़ार से तेल लाते हैं...
ग्राम पंचायत-अंतागढ़, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे के साथ में एक समाज सेवी संतोषी गावड़े जी है जो जंगल अभी कैसा है पहले कैसा था इसके बारे में गोंडी भाषा में बता रही हैं | वे कह रही हैं पहले जो जंगल पहाड़ो में मिलता था जैसे महुआ, टोरा, चार, सराई, तेंदू ये सब के फल पहले खूब हुआ करता था अभी धीरे-धीरे लुप्त हो रहा हैं जंगल भी साफ़ हो रहे है पल के वृक्ष भी कटाई करने से कम हो रहे है टोरा, सराई, चार ये सब पेड़ों के फल के बीजो का तेल निकाला करते थे और गाँव के लोग खाने में उपयोग करते रहे हैं अब सभी गाँव देहात में भी बाजारों का तेल खाने में उपयोग कर रहे हैं | जल जंगल पानी सब विलुप्त होने की कगार पर हैं |
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: ANTAGARH CG FOREST GONDI KANKER RANO WADDE VANANCHAL SWARA
चले जाति बाति लेया ये, चले गुगुरी ओ लडका...गोंडी शादी गीत...
ग्राम-उलिया, ब्लॉक-कोयलीबेडा, जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा, बसंती, तनिषा और तिमा एक गोंडी शादी गीत सुना रहे है:
रे रेरेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला-
चले जाति बाति लेया ये – चले गुगुरी ओ लडका – पिन्जोरा बनाया सोने का – ताला लगाया रुसी से – जाति बाति लेया ये...
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOYALIBEDA MARRIAGE MOHAN YADAV SONG
2015 में सड़क निर्माण में हम 150 लोगों ने काम किया था, मजदूरी भगतान पूरा नहीं किया गया है...
ग्राम-पुशगुट्टा, पंचायत-उलिया, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामू गुंडरू बता रहे हैं कि 2015 में सड़क निर्माण कार्य में लगभग 15-20 दिन 150 लोगों ने काम किया था, ये तीन साल से अधिक हो रहा है मजदूरी भगतान पूरा नही किया गया है आधा हुआ है, कुछ बाकी है| जिससे उन्हें अपने आर्थिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने इसकी शिकायत कई बार सरपंच, सचिव, ग्राम सभा, लोकसुराज अभियान में किए हैं, पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं : CEO@9753724383, कलेक्टर@9425584388, सचिव@9406157325. संपर्क@7587737251.
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG KANKER KOYALIBEDA NREGA PAYMENT RAMU GUNDRU SONG VICTIMS REGISTER
धरती हरी-भरी हो जाती, खुश हो जाते सभी किसान...किसानी पर कविता
ग्राम-बड़ेबेठिया, पंचायत-धरमपुर, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कक्षा पांचवीं की छात्रा बाली उसेंडी किसान पर एक कविता सुना रही हैं:
वर्षा आती पानी लाती-
धरती हरी-भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसानी-
खेतों में भर आता दाना-
पकता धान दिवाली आती-
खूब सो जे ठंड लाती-
सूटर पहने तापे आग-
गाँव-गाँव में होती आग...
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: BALI USENDI CG HINDI HINDI POEM KANKER KOYALIBEDA SONG VICTIMS REGISTER
तिमा नामुड नाना रा लयोड़ी...गोंडी गीत...
ग्राम-मरबेडा, पंचायत-आखमेटा, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनिता कोरचे, अनिता नरेटी और सविता नरेटी गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
तिमा नामुड नाना रा लयोड़ी-
राखींग पोरा मुसुर रा लयोड़ी-
शैतिंग मुस्कींग एदित रा लयोड़ी-
दिवाड इन्दुर रा लयोड़ी –
कोपान मानाह दीवाड रा लयोड़ी-
दशरा इन्दुर रा लयोड़ी-
राउत राजान दशरा रा लयोड़ी...
