बस्तर संभाग के सभी गाँव में इमली का पेड़ पाया जाता है, इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली होता हैं-

ग्राम पंचायत- डोडरेपाल, जिला-बस्तर, ब्लाक-दरभा (छत्तीसगढ़) से सुक्मनी नाग जी बता रहे हैं, बस्तर जिले के सभी गाँव में इमली का पेड़ होता है| इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली का पेड़ पाया जाता है| साधारण बीज वाली इमली को मार्केट में कम रेट 25-30 में ख़रीदा जाता है| जबकि बीज निकालकर बेचा गया इमली 75 रूपये किलो से ज्यादा पैसा मिलता है| बस्तर जिले में इमली वनोपज है| और इसे बेचकर लोग घर की जरूरतों का सामना खरीदते हैं| बस्तर में इमली की पेड़ व फल आसानी से पाया जाता है| संपर्क नंबर@9669868913.

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA INFORMATION SUKMANI TAMARIND NAG

हमारे गांव में बिजली कि समस्या है, लोगों के अँधेरे में रहना पड़ता हैं, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बुधराम बैख बता रहे हैं कि उनके गांव में  बिजली कि बहुत समस्या हैं, वहाँ 30 घर कि बस्ती हैं, बिजली नही होने के कारण बच्चें लोग पढाई नहीं कर पाते हैं, और खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती हैं अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने विधायक के पास शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं  इसलियें वे  सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें सम्पर्क नम्बर@9302252522, सरपंच@8903465360, सचिव@7974416157,
JE@8718969827, कलेक्टर@8488956694. (187703) GT

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHRAM BAIKH CG ELECTRICITY GUHAR PROBLEM

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग झरना से पानी पीते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कश्तुरपाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| गांव में हैंडपंप है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलता है| वहां के लोग झरना से पानी लाकर पिते हैं| एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं लोगों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407917672.

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHAANDIGUDA PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चिढपाल, चिकलकोंटा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमला यादव बता रहे हैं कि उनके गांव के चिकलकोंटा पारा में हैंडपंप की बहुत समस्या है वहां 15 मकान के जनसंख्या है, हैंडपंप नहीं रहने के कारण दूसरे पारा से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407913504, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, खोदरागुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मालती कवासी बता रहे हैं उनके गांव के खोदरागुडा पारा में हैंडपंप है,उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता है, वहां के लोग नदी का पानी पी रहें है, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते है 15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7804035149, सरपंच@9301714816, सचिव@9406109008.

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »