हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृपया मदद करें...

ग्राम-गुडियापारा, पंचायत बड़े किलेपाल न.2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छात्तसगढ़) से कमली बता रही हैं कि कई दिनों से हैंडपंप ख़राब है। वहां के लोग एक किमी दूर मंदिर के पास से पानी लेकर आते हैं| पारा में 7 परिवार रहते हैं। उनका कहना है कि उस हैंडपंप के बदले दुसरा हैंडपंप लगा जाता तो लोगों के लिए सुविधा होती। आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@9829768958, सरपंच@9479208029.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAMLI PROBLEM WATER

हमारे पारे में एक भी हैण्डपंप नहीं है नाले का गंदा पानी पीते है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनर 2 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बावनराम पोडयामी बता रहे है कि उनके गाँव के माशा पारा में पानी की समस्या है, उनके पारे में हैण्डपंप नही है, नाला से पीते है, बारिश के समय गन्दा पानी पीना पड़ता है ,जिससे बीमार पड़ते है दो बार आवेदन दे चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401. CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@7587148535.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BAVANRAM PODYAMI CG HANDPUMP PROBLEM

पुल के अभाव में बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत -गोरियापल पटेल पारा ब्लाक -बास्तानार जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से सोमनाथ पोडयामी दो पुल की समस्या है स्कुल जाने के लिए दो नाला को पार करके जाना पड़ता है,बारिश के समय बच्चे स्कुल नही जाते पानी भर जाती है, ग्राम सभा मिटीग में भी बात करके आवेदन दे चुके है अभी तक पास नहीं हुआ है.500 की जनसंख्या है, नाला के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है,सीजीनेट साथियों से निवेदन है की जल्दी से मदद करे, सरपंच@6269116366, संपर्क@6267859493 कलेक्टर@8458956694. CEO@9406016762.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BRIDGE C.G PODYAMI PROBLEM SOMNATH

हमारे गांव में बिजली की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

बालसिंह विक्को, ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या है| जिसके कारण उनको अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407713086, विधुत विभाग@7974302546, सरपंच@8103465360.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BALSINGH VAIKKO BASTANAR BASTAR CG ELECTRICITY PROBLEM

हमारे गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नही बना है बच्चों को दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर02 (पांडूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव में स्कूल है वहां बाउंड्रीवाल नही बना है, वहां बच्चों और शिक्षकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने शिक्षा अधिकारी को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@8756197876, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@977025457.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BOUNDARY CG MANKU POYAM PROBLEM WALL

« View Newer Reports

View Older Reports »