नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ...देशभक्ति गीत-

जिला-मुगेली छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ-
बोलो मेरे साथ जया हिन्द जया हिन्द-
जया हिन्द जया हिन्द जया हिन्द-
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ-
बोलो मेरे साथ जया हिन्द जया हिन्द...

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का बोर ख़राब हो गया है उसके कारण पानी की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

उरला न्यू राजेंद्रनगर, जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा के साथ पप्पू वर्मा, करन प्रताप और अम्बर यादव बता रहे है कि उनके मोहल्ले का बोर बिगड़ गया है एक डेढ़ महीने से उसके कारण पानी की समस्या हो रही है वे लोग दुसरे मोहल्ले से पानी लाकर पीते है| उसके लिए उन्होंने 1100 नम्बर में शिकायत भी किये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके बोर सुधरवाने में मदद करें : बीरगाँव नगर निगम आयुक्त@9479059150. संपर्क नम्बर@9039142049.

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-नष्टगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में गाँव के साथी रामजतन राव, छोटेलाल, मुन्नालाल प्रजापति, राम महोर कोल बता रहे है कि दलित आदिवासी किसानो को खेती करने के लिए जमीन आवंटन हुआ है और सबके पास ऋण पुस्तिका है लेकिन अभी तक उनके पास में प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि क़िस्त नहीं मिली है | जबकि सभी लोगो ने पटवारी के पास जमीन का रिकार्ड दिया हुआ है | लेकिन अभी उनके खाते में पैसे नहीं आये है | जो जमीन आवंटन हुआ है उसका पूरा रिकार्ड उन लोगो के पास है और उनका अधिकार होते हुए भी उनको तहसीलदार और पटवारी द्वारा प्रतिवेदन लिया गया है और प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि नहीं मिली है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि क़िस्त दिलवाने में मदद करें : SDM@6264580802, तहसीलदार@8120340915, कलेक्टर@9893775673.

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

स्वर की देवी माँ मुझे वरदान दो...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अनीता एक गीत सुना रही हैं:
स्वर की देवी माँ मुझे वरदान दो-
विद्या बुद्धि और अपना ज्ञान दो-
हम अँधेरे में भटकते गिर रहे-
ज्ञान की ज्योति हमारे दिल में दो-
ओ मेरी मैया मै तेरी लाडली-
स्वर की देवी माँ मुझे वरदान दो... (AR)

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पूरा विश्व जल रहा है, कोरोना काल चल रहा है...कविता-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
पूरा विश्व जल रहा है-
कोरोना काल चल रहा है-
फैली है बीमारी का बवाल देख लीजिये-
देश व विदेश में मचाया हाहाकार है-
कोरोना महामारी का कमाल देख लीजिये-
आई है बीमारी चीन देश से हमारे पास... (AR)

Posted on: Aug 06, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »