वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कमल सिंह यादव बता रहे हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है उम्र 70 साल है, सचिव सरपंच के पास आवेदन करते हैं, लेकिन काम नहीं होता इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर/सुनील वड्डे@6264911193. सरपंच/मंगल पोटई@9691809536, सचिव@9407692808.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG KAMAL SINGH YADAV NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय अधूरा है बहार शौच के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-बड़ेकमली, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से तीजाराम कचलाम और सुनीता बता रहे हैं कि गांव में शौचालय अधुरा पड़ा है किसी का गड्ढा नहीं है, किसी का शौचालय ठीक नहीं है, शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा भी नही मिला है उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं दिये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर काम को पूरा कराने और काम का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर/सुनीता देवी@7647837154. सरपंच@9406128329, सचिव@9406354499.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है-
ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बालडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से राय सिंह, सोमारू, बुद्धूराम और मदन बता रहे हैं कि लोहारपारा में हैण्डपंप से बहुत दिनों से आयरन पानी निकलता रहा है, जिसको पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें: रायसिंह@7587158152. सरपंच मंगल पोटई@9691809536, सचिव@9407692808, PHE@9425593923, SDO@9425593923, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पूर्व सचिव द्वारा भूमि का फर्जी पट्टा बनाकर परेशान किया जा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-जमुनिहा नंबर 2, पोस्ट-धनहा, तहसील-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार दास बता रहे हैं वे गांव के चारागाह भूमि नंबर 553 पर घर बनाकर दादा परदादा के समय से निवास कर रहे हैं, जिसका भूमि पट्टा सन 2001 में पूर्व सचिव राजकुमार बघेल द्वारा फर्जी तरीके से बनवा लिया गया है और उन्हें परेशान किया जा रहा है, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9424763833, नायब तहसीलदार@9074450124. संपर्क नंबर@9755835791.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: MP PROBLEM RAJESH KUMAR DAS SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप खराब होने से पानी की समस्या होती है-
ग्राम-कराहा, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजबती पोटाई बता रही हैं, आंगनवाड़ी के सामने एक हैण्डपंप है जो 6 माह से खराब है, जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती है स्कूल से पानी लाना होता है उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, कर्मचारी निरिक्षण के लिये आये थे लेकिन सुधार नहीं हुआ है, एक सप्ताह हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587003130, सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, PHE@9425593929, SDO@9425593923.
