एक शेर था वन में बुढा हुआ ना : कविता-
ग्राम-रकसा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालुमाड़ा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
एक शेर था वन में बुढा हुआ ना-
पल कुछ चलने में थक जाता था-
भोजन भी ना कभी नही पाता था-
एक समय तलाब किनारें घूम रहा था-
दुःख के मारें मिला उसे सोना का कंगन-
हुआ खुश मन ही मन बैठ गया वही घूम घूम...
Posted on: May 22, 2021. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM
पाईप लाइन का काम पूरा नहीं हुआ जिससे बरसात में बह गया है...
पाईक पारा, बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से जमुनी ठाकुर बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, पाइपलाइन बिछाया गया था लेकिन बरसात के समय बह गया है, उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ है| इस संबंध में सरपंच, सचिव के पास निवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@6268036669, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224. (187354)
Posted on: May 22, 2021. Tags: BSTAR PROBLEM CG GUHAR JAMUNI THAKUR PHE WATER
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...कविता-
ग्राम पंचायत-रेमावंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुशीला, गरिमा और सिखा एक कविता सुना रहे हैं:
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो वर्ग अगल हो भाषायें-
पर्वत सागर तन-वन मरुस्थल, मैदानों से हम आयें-
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के-
हिंदुस्तान की जिस मिट्टी पर हम सब खेले खाए हैं-
जिस राज्य को हम ममता क्षमता से अपनाये हैं-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR POEM
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बजार चारभाटा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जीरा 2 चम्मच, अजवाइन 2 चम्मच, हल्दी पावडर आधा चम्मच, सौंफ 1 चम्मच, धनियाँ 1 चम्मच, सूखा वाला पुदीना 1 चम्मच, 1 चम्मच काला नमक| सबको मिलायें और पाउडर बना लें| गुनगुना पानी के साथ रात में खाना खाने से बाद सेवन करें, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KEDARNATH PATEL
पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गाँधी के पुन्य तिथि पर संदेस
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व 21 मई को पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गाँधी के पुन्य तिथि पर संदेस दे रहे हैं, 21 मई 1991 को राजीव गाँधी की हत्या कर दी गयी थी| इसके लिये मानव बम का प्रयोग किया गया था| उन्होंने देश में कम्प्यूटर, टेक्नोलॉजी लाने के लिये प्रयास किया| इस दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है| 21 मई को विश्व संस्कृति विविधता दिवस भी मनाया जाता है|
