गाँव में बिजली नही शिकायत किये नही निराकरण नही कृपया मदद करें...

छत्तीसगढ़ राज्य जिला-बस्तर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, ग्राम पंचायत सलेंगा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 3-4 (पनिया कोंटा पारा) से राजेंद्र कोरेटी और उनके साथ है समस्त ग्रामवासी बोदी राम मण्डावी, जिलो राम मण्डावी, सुदरू राम मण्डावी, पंकू राम मण्डावी बता रहें है बिजली की समस्या बताया जा रहा है गाँव में बिजली की खंबे लगाया गया है और लगाने के बाद लगभग एक महिना बिजली आई घरों में उसके बाद आज तक बिजली नही आई है, बता रहें है इस बिजली सुधरवाने के लिए बिजली विभाग में सूचित किया है परन्तु उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये मोबाइल नंबर पर बात करके बिजली सुधरवाने में मदद करें. बिजली विभाग@9485347807. 6262046256. सचिव@7587346570. Rk

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की बहुत समस्या है, 6 किलोमीटर दूर से तालाब का गन्दा पानी लाकर पीते है...

ग्राम-डोंगरीपारा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुटलू कश्यप बता रहे है कि उनका गाँव पहाड़ के ऊपर होने के कारण पानी की बहुत समस्या है, हैण्डपम्प से पानी नहीं निकलता है इसलिए वे लोग 6 किलोमीटर दूर से तालाब का गन्दा पानी लाकर पीते है उनके गाँव में 85 घर की बस्ती है | तो उनका कहना है कि उनके गाँव में पानी की व्यवस्था हो जाती तो लोगो को मदद होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9691206560. CEO@7835814506. संपर्क नम्बर@7499668380.

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

चल धरती ला सवार भैया...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-खेरा, जिला-जांजगीर चापा छत्तीसगढ़ से रामप्रसाद छत्तीसगढ़ी में एक गीत सूना रहे है:
चल धरती ला सवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा-
गडौ कोनो झन विग हर काँटा-
सुख-दुःख मा सबके बाँटा-
आघू ढहर रद्दा चतवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा-
चल धरती ला सवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा...

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कबाब चीनी और नागर बेल से घरेलू रोग उपचार...

ग्राम -रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कबाब चीनी का औषधि प्रयोग बता रहें है, कबाब चीनी एक लकड़ी होती है उसकी और औषधि गुण बता रहा है-
गुण- 1. पुराने से पुराने सिर दर्द को ठीक करने के लिए यह कबाब चीनी का उपयोग करें इससे बहुत ही कगार साबित होता है.
2. कबाब चीनी और नागर बेल के पत्तें को पीसकर उसे गोली बना ले और उस गोली को चूसने से मुह का सुजन और सरभंग तथा गला का भरी पण कंठ लगा साफ़ हो जाता है.
संपर्क@9826040015.

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

तू राम है, तू रहीम है, तू करीम कृष्णा खुदा...गीत-

ग्राम-सुरेशपुर (थैलूपारा) जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही है-
तू राम है, तू रहीम है-
तू करीम कृष्णा खुदा-
तू है वाही गुरु तू यीशु मसीह-
हर नाम में तू समा रहा-
तेरा जात-पात पुराण में-
तेरा दस वेद बखान में-
गुरु ग्रन्थ वेद बखान में...

Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »