जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...
पंचायत ढाड़करवा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेम परवचन बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के विषय पर अपनी विचार पेश कर रहे है वे बता रहे हैं कि यह समस्या को सरकार शांतिपूर्ण चर्चा करके इस हिंसा में शांति लाने का प्रयास करना चाहिए और पुलिसकर्मी का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए आवश्यकता पड़ने पर पुलिसबलों का भी इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इस विषय में शांति आ सकें : सम्पर्क@8120423711
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ों के किस्से)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में “घुमक्कड़ों के किस्से” की अगली कड़ी में सुनिए प्रसिद्ध यात्री क्रिस्टोफ़र कोलम्बस की कहानी | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
बिक रहा है पानी, पवन बिक न जाए...कविता-
ग्राम-मुर्कोल, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से धनई पोर्ते एक कविता सुना रहे है, कहीं कफन बिक न जाए:
बिक रहा है पानी, पवन बिक न जाए-
बिक गई है धरती, गगन बिक न जाए-
चाँद पर भी बिकने लगी है जमीन-
डर है कि सूरज की तपन बिक न जाये-
हर जगह बिकने लगी है स्वार्थ नीति-
डर है कि कहीं शर्म बिक न जाये...
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...
अंकुरी कुमार कोरी/ पिता – शंताशरण कोरी ग्राम हरदौहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण में अपनी राय बता रहें हैं, पुलिसकर्मी या सुरक्षा बलों के माध्यम से हिंसा को नही रोका जा सकता हैं, इस बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के लिए सभी आम नागरिकों को एक मंच पर आकर विचार विमर्श करके इस कार्य को सफल बनाकर शांति की आहवान करें : संपर्क@8964095196.
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
नन्हे-मुन्ने बच्चो आओ चले, प्यारे भगवान से बात तो करे...मसीह गीत-
ग्राम पंचायत-ढोढरेपाल, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लता शार्दुल एक गीत सुना रही हैं :
नन्हे-मुन्ने बच्चो आओ चले-
प्यारे भगवान से बात तो करे-
छोटा-प्यारा भगवान् कभी न डरे-
हम भी किसी से कभी न डरे-
मम्मी-पापा भाई-बहन मिलके चले-
हम भी किसी से कभी न डरे...
