दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...गीत-

शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
जायेगा जब यहां से कुछ भी न पास होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा-
रह जायेंगें तड़पते परिवार वाले तेरे-
यमदूत ले पकड़ के डालेंगे तेरे फेरे-
पीटेगा अपना छाती पुनवा निराष होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER

मचल-मचल के खेलो रे भवानी, नौ दिन तोरे आय हो माँ...गीत-

शिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक जस गीत सुना रहे हैं :
मचल-मचल के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
अरे मैहार से हम चुनरी मगाय मईया-
चुनरी ओढ़ के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
माली के घर से हार मगाय...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर सामान्य करने का घरेलू उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप कुमार गुप्ता ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ का पाउडर 50 ग्राम, अस्वगंधा पाउडर 50 ग्राम, मुलेठी पाउडर 50 ग्राम सभी को बराबर मात्रा में लेकर मिला लेना है| अंत में 1 ग्राम चाँदी भस्म डाल के मिला लेना है| एक चम्मच सुबह नास्ते के बाद और एक चम्मच रात को सोते समय सेवन करना है| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : दिलीप कुमार गुप्ता@8109855459.

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG DILIP KUMAR GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...बाल कविता-

ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मरावी एक कविता सुना रही हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: AJIT SINGH BALRAMPUR CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया...गोंडी विवाह गीत-

ग्राम-पांडापारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिधुरी, बुधनी, लकमी और जीमै गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया-
पिटका ने पिटका ने लुलो बईया-
नोनी ले नोनी ले वय आये-
नेमी ना नेमी ना येलु वईया...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BHAN SAHU CG GEET GONDI JAGDALPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »