Impact : खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पर मदद मिली...

बीरगाँव उरला रायपुर छत्तीसगढ़ से रीना देवी बता रहे है कि कोरोना महामारी के वजह से दो माह से उनका रोजगार का साधन बंद था जिस वजह से इनके परिवार में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही थी मदद के लिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये इसके बाद इनकी राशन की समस्या का समाधान हो गया | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो धन्यवाद दे रहे जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@7400735984.(169104)

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT RAIPUR CG REENA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं...गीत

ग्राम-गारे जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से समी सिदार एक गीत सुना रहे हैं :
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं-
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा – हो हो हो ला ला ला-
मै तो मंदिर गया पूजा आरती की-
पूजा करते हुए ऐ ख्याल आ गया  CS

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: HINDI SONG RAIGRAH CG SAMISIDAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री तो खुली पर मुझे काम में ज्वॉयन नहीं करने दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर से भागीरथ प्रसाद वर्मा बोल रहे हैं कि वे 2003 से सुनील स्टील प्राइवेट लिमिटेड में क्रेन ऑपरेटर की तरह काम कर रहे हैं | 2017 में हुए एक विवाद के बाद श्रम न्यायालय ने उन्हें काम पर वापस रखने का आदेश दिया था | अभी कोरोना के कारण फैक्टरी बंद थी और 1 जून से फिर से जब खुली है तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें काम पर आने से मना कर दिया है | वे कह रहे हैं यह न्यायालय के आदेश की अवमानना है और कृपया श्रम आयुक्त श्री यू के कच्छप@9425559440 और कंपनी के मालिक श्री नचरानी@9826172000 से बात कर उनको पुनः काम पर जुड़ने में मदद करें | कंपनी ने उनको मई माह का वेतन भी नहीं दिया है और लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है | भागीरथ प्रसाद वर्मा@9039142049

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM RAIPUR

रायपुर : काम धंधा सब बंद है, राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

उरला रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा के साथ पार्वती देवी बता रही है कि काम धंधा सब बंद है, उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, उनके परिवार में 4 लोग है, खाने पीने की समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7470538469, बीरगांव आयुक्त का नम्बर@9979059150. (169187)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PARWATI DEVI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने की समस्या हो रही थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद भोजन की व्यवस्था हो गई...

गुंजन देवी उरला इंडस्ट्रीयल एरिया रायपुर (छतीसगढ़) से बता रही है कि उनके पति बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण फंस थे तो उनको भोजन नहीं मिल पा रहा था, उसके कारण बहुत परेशान थे, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें भोजन मिलने गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@8962913080.

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT GUNJAN DEVI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »