शौचालय टूटे होने से उपयोग नहीं कर पाते बनवाने में मदद करें...

ग्राम-कनेरा, पंचायत-पल्ली, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गड़वे शौचालय की समस्या बता रहे है, कई साल से शौचालय टूटा है जिसके कारण उपयोग नहीं कर पा रहे हैं इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406135780, सचिव@9407590927, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@9406044376.

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA

शौचालय अधूरा है बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-कनेरा, पंचायत-पल्ली, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) कमले शौचालय की समस्या बता रही हैं, उनके नाम से शौचालय आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने गढा खोदने का काम किया था उसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406135780, सचिव@9407590927, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. बुदेश्वरी कोर्राम@9406044376.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA

राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-बहखेड, पंचयात-गोवरदण्ड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रसाय, सहदाई और मणि राशनकार्ड की समस्या बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कई वर्ष हो गया है उनका राशनकार्ड नहीं बना है, राशनकार्ड नहीं होने से बहुत परेशानी होती है, राशन नहीं मिलता जिससे जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने सरपंच, सचिव के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर सरपंच@7587829467, सचिव@9406361758, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG NARAYANPUER SUKHDAI KACHLAM

गुलाब खिली खिली मैं तोड़ सकूँ कैसे...गीत-

ग्राम-पूसागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हितेश्वरी और मनबत्ती एक गीत सुना रहे है:
गुलाब खिली खिली मैं तोड़ सकूँ कैसे-
हाथों में लगी मेहंदी मै काम करुँ कैसे-
पैर में लगी पट्टा मै चल सकूँ कैसे-
आंखो में लगी काजल मै देख सकूँ कैसे...

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG HARINAM MARKO NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद आंगनवाड़ी की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-मरकानार, पंचायत-तुडपारास, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मदनलाल बता रहे हैं, उनकी पत्नी भुनेश्वरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं वे आंगनवाड़ी की समस्या को लेकर आवेदन दिये थे लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा था तब उन्होंने 12 नवंबर 2017 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है आंगनवाड़ी का काम हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MADANLAL NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »