भूमि पट्टा के लिये कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं होता...

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतेलाबोर, तहसील-पालवेंचा, जिला-भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना) से मुचाकी इडिमा बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ से आये हुए हैं और यहाँ निवास कर रहे हैं 5 एकड जमीन काट कर रः रहे हैं लेकिन भूमि पट्टा नहीं है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिए अधिकारियों के पास आवेदन करते है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@9490995286.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-चिन्ताकुंटा, पंचायत-मोतीपट्टी नगर, तहसील-बूर्गामपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से माडवी रमैया बता रहे हैं कि वे लोग 15 साल हो गया छत्तीसगढ से आये हुए हैं 30 परिवार निवास कर रहे हैं लेकिन भूमि पट्टा नहीं है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिये वे अधिकारियों के पास आवेदन करते है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

गांव में बिजली और सड़क की समस्या है अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-चिन्ताकुंटा, पंचायत-मोतीनगर, तहसील-बूर्गामपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से कांति रमेश बता रहे हैं कि वे 15 साल से गाँव में निवास कर रहे हैं वहां लगभग 30 घर है आज तक गांव में बिजली नहीं है रात में बहुत दिक्कत होती है आने-जाने के लिये रोड भी नहीं है| अधिकारियों के पास आवेदन करते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

स्कूल का माहोल खराब करते हैं शिक्षक शिक्षिका, बच्चो पर बुरा असर पड़ता है...

ग्राम-टीकर खुर्द, पोस्ट-बड़ा खुर्द, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से राधा सिंह मरावी बता रही हैं प्राथमिक शाला टीकर खुर्द में बच्चो को ठीक से पढाया नहीं जाता है, शाला में शिक्षक रामफल विश्वकर्मा और शिक्षिका छोटी बाई हैं दोनों पर आरोप है कि ये स्कूल में अश्लील हरकत करते हैं जिससे स्कूल का माहोल खराब होता है और बच्चो पर बुरा असर पड़ता है जिस संबंध में उन्होंने गांव के सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने और दूसरा शिक्षक लाने में मदद करें : CEO@8817052150. संपर्क नंबर@9755246110.

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: MP PROBLEM RADHA SINGH MARAVI SATANA SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय नहीं होने दिक्कत होती है बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-पल्ली, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लहरी बता रही हैं उनका शौचालय नहीं बना है, जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है, इस समस्या को लेकर उन्होंने गांव के सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9407590927, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@9406392302.

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG GONDI NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA

« View Newer Reports

View Older Reports »