आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पीलिया का घरेलू उपचार

ग्राम कुशु, ग्राम पंचायत कुशु, पोस्ट तुरना, थाना दरिमा, तहसील लखनपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह पीलिया नामक रोग होने पर उसका घरेलू उपचार बता रहे है | वे बताते हैं कि इस रोग के होने पर शरीर में पीलापन आ जाता है । उनके अनुसार पीलिया जिसे अंग्रेज़ी में जांडिस भी कहते हैं यह एक घातक बीमारी है । यह होने पर आप पीला गोंदा का हरा पत्ती 100 ग्राम, मूली का हरा पत्ती 100 ग्राम तथा गुड़ 100 ग्राम मिलाये और उनके बाद उसे पीड़ित को एक-एक चम्मच सुबह-शाम खाली पेट में तीन दिन तक खिलाये जिससे स्वास्थ्य में शीघ्र ही सुधार आएगा | इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए सीधी सिंह से मोबाइल नम्बर 07582865294 पर आप संपर्क कर सकते हैं ।

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

पटवारी हमारे गाँव नहीं आता, काम रुके हुए हैं या तो उसको नियमित भेजें या उसका तबादला करवाएं...

ग्राम-परडीया चौगान, पोस्ट-रामनगर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सम्मत सिंह मरावी बता रहे हैं कि चौगान हल्का नम्बर 61 में पाठक पटवारी है वो गाँव में नहीं जाता है किसी को काम रहता है खेती का नाप जोप करना तो पटवारी आता ही नहीं गाँव में इसलिए गाँव के लोग बहुत परेशान हैं वे गाँव के लोगों से बात कर रहे हैं जो वही बात बता रहे हैं कि पटवारी नहीं आते जिससे गाँव के लोगों का तमाम काम रुक जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की मंडला कलेक्टर के ऑफिस के नम्बर -07642250600 पर फोन लगाकर यह दबाव बनाएं कि पटवारी नियमित रूप से गाँव में आए या उनका स्थानांतरण कर दिया जाए । सम्मत सिंह मरावी@9425683495

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: SONG Sammat Singh Maravi VICTIMS REGISTER

महुआ ला बिछे-बिछ कोन हा ठुराया...महुआ गीत

ग्राम देवरी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया महुआ फूल के संदर्भ में एक गीत सुना रहे हैं :
महुआ ला बिछे-बिछ कोन हा ठुराया-
आघू खेतियाशे बढ़िया लाटा कूट खाए-
ये भूखे पियाशे सुघर लाटा कूट खाए-
उ करे बिटामिन देखा खून बनि जाय...

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आथे गोठियाथे वोकर बोली हर मिठाथे...मितानिन गीत

ग्राम पंचायत-रुखपुर ,पोस्ट-बसंतपुर,थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यसोदा देवी एक मितानिन गीत सुना रही हैं :
आथे गोठियाथे वोकर बोली हर मिठाथे-
नोनी बाबु दाई बहिन के गीत ला वोहर भाथे-
रहिथे मितानिन हमर साथ मा-
रहिथे मितानिन दीदी हमर गावं मा,हमर गावं मा-
काटा झन गड़े वोकर पावों मा-
काटा झन गड़े वोकर पावों मा-
जर जुडी और खासी सर्दी देखो ला घौ जाथे जी-
घर घर के दुख मितानी जान जाथे जी-
मया पीरा म संग देथे सुख दुःख में छावों मा-
रहिथे मितानी हमर गावं मा,काटा झन गड़े वोकर पावं मा...

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: BAIJNATH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity in our village hospital and school after report on CGnet...

We did not have electricity in our hospital and school though we were requesting everyone and had sent applications to many. Then we recorded a message on CGnet Swara and I am glad to share that today officers are putting up a transformer to give electricity. This has happened after many of you CGnet listeners have put pressure on officers who were not listening to us before so I want to thank you on behalf of our village and community in villages Devri and Pakni in Surajpur district Chhattisgarh. Kailash Singh Poya@9575922217

Posted on: Oct 14, 2016. Tags: EDUCATION ELECTRICITY KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »