1 साल हो गया पुल में काम किये पैसा नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-मड़ागड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से धनाजी कोराम बता रहे हैं कि 26 दिन पुल निर्माण में काम किये थे उसका मजदूरी नहीं मिला है, मुंशी ठेकेदार से बोले वे बोलते हैं मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला 1 साल हो गया है, कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसीलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7648013504. मुंशी@9415593242.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG DHANAJI KORAM NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-केरलापाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन उसेण्डी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 केरलापाल से गोटुलपारा तक 15 साल पहले से कच्ची सड़क है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परशानी होती है, उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / मोहन उसेण्डी@8309132536. सरपंच@9406306917, सचिव@7587214530.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG MOHAN USENDI NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप नहीं है दूर से पानी लाना पड़ता है...कृपया मदद करें-

ग्राम-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिरसाही और वीरेंद्र प्रसाद बता रहे हैं, गरांजीपारा और साहूपारा में पानी की समस्या है पारा जो हैण्डपंप लगा है उसमे पिछले 2-3 महिनों से बहुत कम पानी निकलता है जिससे पानी की समस्या हो जाती है, यहाँ पर लगभग 60 परिवार रहते है, जिनको परेशानी होती है इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार बोले हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर मदद करे: PHE@9425593923. सरपंच@7067579885, सचिव@9479023981. संपर्क नंबर@7640058225.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

15 साल से गांव में रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा नहीं है...

ग्राम-बनडारिगूडेम, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मडकं मुकेश बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से आये हैं और 15 साल से गाँव में 50 परिवार निवास कर रहे हैं वहां आज तक गांव में आने-जाने के लिये रोड नहीं है बारिश के समय में बहुत दिक्कत होती है इस समस्या के लिय वे अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957004. संपर्क नंबर@6300216201.

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM NARENDRA PROBLEM

भूमि पट्टा के लिए आवेदन कर रहे हैं ,मदद की अपील ...

ग्राम-रेगुलाचेरुवु, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से मंडावी रमेश कुमार बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से आये हैं और वहीँ रह रहे हैं लेकिन आज तक भूमि पट्टा नहीं है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करते है फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@9100816601.

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »