मेरे अनुसार युवाओ और माताएं बहने और कर्मचारी अधिकारी और मावादियो को मिलकर बात करना चाहिए

जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से बाबूलाल नेटी अपने विचार बता रहे है कि हिंसा को कैसे समाप्त किया जाए | उनका कहना है कि जब तक देश में नौकरशाही राज रहेगा तब तक अशांति ही रहेगी | हिंसा को ख़तम करने के लिए बच्चे माताएं बहनों को मिलकर एक मंच में खड़ा होकर किसी के साथ अन्याय न हो और उसमे युवाओ को अधिकारी कर्मचारियों को और मावादियो को एक मंच में आकर बात करना होगा तब ही हिंसा ख़तम हो सकती है ऐसा उनका विचार है | सम्पर्कं@8103481510.

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस (कोविड 19) पॉजिटिव होने के कारण घर के सदस्यों को राशन की समस्या हो रही है...

उरला रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा साथ में है निर्भय नाथ तिवारी उरला राजेन्द्र नगर वार्ड क्रमांक 01 से बता रहें है कि उनके लड़के को कोरोना वायरस (कोविड 19) पॉजिटिव निकला जो अस्पताल में भर्ती है दिनांक 17 को और इस वजह से घर को सील कर दिया गया हैं घर में सील लगने के कारण घर में राशन पानी नहीं है और ना ही कोई व्यवस्था हो पा रहीं हैं किसी को घर से निकलने की अनुमति नही हैं जिसके कारण राशन दाल की बड़ी समस्या हो रही है घर में बच्चें बुजुर्ग सहित कुल 6 सदस्य है, इसलिए सीजीनेट के माध्यम से अनुरोध कर रहें है कि शासन-प्रशासन तक यह सन्देश पहचानें में सहयोग करें जिसे हमारे लिए राशन दाल पानी की व्यवस्था हो सकें. निर्भय नाथ तिवारी@8898509796.

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मेरे अनुसार परिस्थिति को देखकर दोनों पक्षों से बात करके समाधान निकाला जा सकता है...

ग्राम-गुमियापाल (बैलाडीला ) जिला-दंतेवाडा छत्तीसगढ़ से रमेश कुंजाम गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि उनके गाँव में बीस साल से हिंसा हो रही हैं इसमें कई ग्रामीण पुलिस के हाथ में मारे गए है और कई ग्रामीण नक्सली के हाथ में भी मारे गए हैं | इस परिस्थिति को सभी लोग मिलकर समाधान की रास्ता खोजना होगा वैसे ही हत्याचार होते रहेगी तो आदिवासियों की जनसँख्या कम होते जाएगी ना हमें पुलिस की सहयोग चाहिए ना हमें नक्सली की सहयोग चाहिए, हम कई सालों से खेती बाड़ी पर निर्भर रह रहे है,और हमारे परम्परा से ही हमें चलने दो | इस प्रकार जानकारी देते हुए रमेश कुंजाम बता रहे हैं |

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (गिरगिट का सपना)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे एक कहानी, जिसका नाम है “गिरगिट का सपना”| इसे लिखा है प्रसिद्द हिंदी लेखक मोहन राकेश ने | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

मैं दृष्टिबाधित हूँ मेरा अभी तक राशन कार्ड नही बना है, कृपया राशन कार्ड बनवाने में मदद करे...

ग्राम बोरसरा, तहसील+जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) वार्ड क्रमांक 11 से रविन्द्र कुमार साहू (दृष्टिबाधित) बता रहें है कि उनके परिवार में चार लोग है राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन की बहुत दिक्कत है | सीजीनेट साथी सुनने वालें साथियों से निवेदन कर रहें है कि अधिकारीयों से संपर्क करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : जिला कार्यलय जांजगीर चापा @07817222996. 07817222208. संपर्क@6269358757. (173461)

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »